{"_id":"57015d324f1c1b6c25c8128f","slug":"mahoba-banda-chitrakoot-35-million-in-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-चित्रकूट-महोबा में सड़कों को 35 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा-चित्रकूट-महोबा में सड़कों को 35 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई चौक से नया गांव जाने वाली सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बांदा, चित्रकूट और महोबा मेें सड़कों पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। यह बजट संबंधित विभागों को आवंटित कर दिया गया है। चित्रकूट शहर की सड़कें चौड़ी और सुंदर बनाई जाएंगी। महोबा में मॉडल डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत तीन काम होंगे। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बांदा में सिंधनखुर्द से पंडवन डेरा तक सड़क के लिए शासन ने 1.21 करोड़ और दिए हैं। इतना ही पैसा पहले दिया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य सड़क निधि से 2 करोड़ 42 लाख 25 हजार रुपये की लागत से सड़कें बनाई जा रही हैं। शासन ने 30 अप्रैल तक काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। चित्रकूट में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत एक अरब 37 करोड़ 41 लाख 20 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें पहली किश्त में 34 करोड़ 35 लाख 30 हजार रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि मॉडल डिस्ट्रिक्ट योजना से महोबा में बहिंगा-सिरसीखुर्द-इचौली मार्ग के चेनेज-8 से 21.85 (14.85) किलोमीटर में मार्ग सुधार के लिए 14 करोड़ 92 लाख 93 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। शासन ने इसमें 2 लाख रुपये की टोकन मनी दे दी है।
विज्ञापन
महोबकंठ-घुटई मार्ग के लिए 8 करोड़ 73 लाख 79 हजार रुपये स्वीकृत हैं। इसमें 2 लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं। कबरई-पहरा मार्ग के 10 किलोमीटर के लिए 9 करोड़ 29 लाख 21 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। इसमें 2 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन