{"_id":"67339b907b2f5bd5b50131ed","slug":"mahima-of-bisanda-and-chhotu-of-kamasin-tops-in-the-race-banda-news-c-212-1-bnd1004-118000-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिसंडा की महिमा व कमासिन के छोटू दौड़ में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिसंडा की महिमा व कमासिन के छोटू दौड़ में अव्वल
विज्ञापन
बांदा। जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिसंडा क्षेत्र की छात्रा महिमा और कमासिन के छोटू सबसे तेज दौड़। वहीं छात्र-छात्राओं ने गीत और प्रदर्शन के माध्यम से अतिथियों का दिल जीता। एडी बेसिक ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
भगवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जनपदीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अरुण कुमार शुक्ल ने किया।डायट प्राचार्य शिवपूजन द्विवेदी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।। परसहर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व बड़ोखर ब्लॉक की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। बेलापुरवा की छात्राओं ने योग प्रदर्शन किया। कमासिन क्षेत्र के बच्चों का दिवारी प्रदर्शन और जसपुरा क्षेत्र की टीम का लेजियम प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में तिंदवारी क्षेत्र की अंजलि प्रथम, जसपुर क्षेत्र की नज़रीन द्वितीय रही।
-- -- -- -- -- -- --
पीटी प्रदर्शन में बबेरू की टीम बनी विजेता
बांदा। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में बिसंडा क्षेत्र के सत्यम प्रथम व महुआ क्षेत्र के अनुज द्वितीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में बिसंडा क्षेत्र की महिमा प्रथम व कमासिन क्षेत्र की अर्चना द्वितीय रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कमासिन क्षेत्र के छोटू प्रथम, बिसंडा क्षेत्र के चंद्रभान दूसरे स्थान पर रहे। पीटी प्रदर्शन में बबेरू क्षेत्र की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
निर्णायक शिक्षक सौरभ आर्य, रमेश राजपूत, शशांक , आलोक, आराधना गौतम, उमेश तिवारी, राम स्वयंवर पांडेय, श्रीधर गुप्त, रमाशंकर तिवारी रहे।