फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Made a relationship on the pretext of marriage, threw her out of the house when she became a mother

Banda News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, मां बनने पर घर से निकाला

Tue, 17 Dec 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Made a relationship on the pretext of marriage, threw her out of the house when she became a mother
बांदा। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। बेटी पैदा होने पर युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी और परिजनों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बनारस की युवती ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि वह वर्ष 2021 में बनारस की संस्था में नर्सिंग का कार्य करती थी। उसी संस्था में बांदा शहर कोतवाली के खुटला मोहल्ला निवासी विजय भी काम करता था। जान पहचान बढ़ने पर विजय ने शादी का प्रस्ताव रखकर बनारस से अपने घर ले आया। कई महीने साथ रखा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया और बनारस छोड़ आया। कुछ दिन बाद बनारस पहुंचा और कहा कि घर वाले मान गए हैं। अब बांदा से शादी करेंगे। वह फिर बांदा ले आया। 21 जून 2024 को बेटी को जन्म दिया। विजय उसे दो अक्तूबर को फिर बनारस छोड़ आया।
विज्ञापन

10 दिसंबर को विजय के घर पहुंची तो पता चला कि विजय की नवंबर में शादी हो चुकी है। उसने उसकी मां, चाचा और बुआ से शिकायत की तो मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में विजय समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, विश्वास में हनन और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि पीड़िता का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया है। बयान भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed