{"_id":"112b141c08cee09de7eaec1aad6e69e2","slug":"lpg-crisis-the-good-days-of-the-congress-that-the-question-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस संकट : कांग्रेसियों का सवाल यही हैं अच्छे दिन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस संकट : कांग्रेसियों का सवाल यही हैं अच्छे दिन?
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस के जबरदस्त संकट और पर्ची वितरण में अंधेरगर्दी के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर सवाल पूछा है कि क्या यही हैं अच्छे दिन? भेजे ज्ञापन में मांग की गई कि यहां गैस प्रकरण की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में रसोई गैस का मुद्दा छाया रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिसंबर में कटी पर्चियां पर गैस सिलेंडर नहीं दिया गया। अब पर्चियां निरस्त करना उपभोक्ताओं के साथ छलावा है।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि मनमोहन सरकार ने आदेश दिया था कि हर उपभोक्ता को वर्ष में 12 सिलेंडर मिलेंगे। अब नई सरकार में सिलेंडर के लाले पड़ रहे हैं। तिंदवारी ब्लाक महिला अध्यक्ष ऊषा निषाद ने कहा कि गैस सिलेंडर के नाम पर ठगी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त हस्ताक्षरों से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की है। इनमें साकेत बिहारी मिश्र, शोएब रिजवी, अधिवक्ता राममिलन सिंह, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, नाथूराम सेन, शब्बीर सौदागर, रामानुज भौरहा, हरिश्चंद्र वाजपेई, शिवबली सिंह, सुखदेव गांधी आदि शामिल रहे।