फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lovers and villagers paid obeisance at Natbali's tomb.

Banda News: नटबली की समाधि पर प्रेमियों और ग्रामीणों ने टेका मत्था

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lovers and villagers paid obeisance at Natbali's tomb.
मकर संक्रांति पर नटबली मेले में उमड़ी मेलार्थियों की भीड़। - फोटो : संवाद
बांदा। मकर संक्रांति पर मंगलवार को हजारों की संख्या में लोगों ने केन नदी में स्नान करते हुए खिचड़ी का दान किया। दोपहर को भूरागढ़ दुर्ग में स्थित नटबली की समाधि पर आयोजित दो दिवसीय मेले के पहले दिन मंगलवार को प्रेमियों और ग्रामीणों ने मत्था टेका। प्रेमी जोड़ों ने समाधि में मत्था टेकते हुए मन्नतें मानीं।
विज्ञापन

केन नदी घाट से लेकर भूरागढ़ दुर्ग तक पुलिस ने मेले की निगहबानी की। इसके साथ ही प्राचीन भूरागढ़ दुर्ग की इमारतों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इधर, लोगों ने नौका विहार का लुत्फ भी उठाया। केन नदी किनारे सदियों से मोहब्बत का पैगाम दे रहा नटबली का मंदिर यूं ही नहीं खास है। केन की झरझर लहरें जिस अनूठी मोहब्बत व अद्भुत प्रेम कहानी की चश्मदीद हैं। लगभग 651 वर्ष पूर्व ग्राम भूरागढ़ में भूरा नाम का नट रहता था। भूरागढ़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी से उसे प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते थे।
विज्ञापन

राजघराने के लोगों को यह नागवार गुजरा और सजिश रचकर प्रेमी को मरवा दिया। प्रेमी की मौत की खबर सुनते ही प्रेमिका ने भी जान दे दी। तब से इन दोनों की प्रेम गाथा अमर हो गई। प्रेमी की याद में लोगों ने केन नदी किनारे उसका मंदिर बनवा दिया। यह मंदिर हर साल मकर संक्रांति पर प्रेमी जोड़ों से गुलजार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed