फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   love career and be self reliant

करियर से प्रेम करें और आत्मनिर्भर बनें

Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
love career and be self reliant
बांदा। सितारों से आगे इम्तिहान और भी हैं, करियर से प्रेम करें, आत्मनिर्भर बनें। कुछ ऐसे प्रेरणादायक विचारों के साथ छात्राओं को जागरूक किया गया। घरेलू और बच्चों पर हिंसा आदि के विषय पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी एवं प्रशासनिक स्तर की योजनाओं के विषय में प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता की अगुवाई में संगोष्ठी की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मिशन शक्ति प्रभारी शालिनी सिंह भदौरिया ने महिलाओं पर घरेलू हिंसा, बच्चों पर हिंसा, यौन हिंसा, पाक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी दी। सह नोडल प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी ने संगोष्ठी के विषय पर प्रस्तावना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंकिता तिवारी ने घरेलू हिंसा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं को प्रेरित किया और कहा कि अपने वजूद को ऐसा बनाएं कि थप्पड़ मारने की कोई हिम्मत नहीं कर सके। अध्यक्षता कर रहे डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का सबसे सशक्त हथियार शिक्षा है।

सह नोडल प्रभारी डॉ. विनोद चंदेल ने छात्राओं को योग, ध्यान कराया। डॉ. सपना सिंह, डॉ. शशि भूषण मिश्र, प्राध्यापक डॉ. जयंती सिंह, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. सुधा तिवारी, नीतू सिंह समेत छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed