फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lord Ram also had to come to the holy land of Bundelkhand

भगवान राम को भी आना पड़ा बुंदेलखंड की पावन धरती पर

Mon, 14 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram also had to come to the holy land of Bundelkhand
बबेरू में मढ़ीदाई का चित्र उप मुख्यमंत्री को सौंपते भाजपा विधायक व प्रत्याशी आदि। - फोटो : BANDA
बबेरू/अतर्रा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड ऐसी पावन धरती है जहां भगवान राम को भी आना पड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि में 2 लाख करोड़ रुपये दिए। विपक्षी दलों की सरकार होती तो बेईमान लोग इसे हजम कर जाते।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री सोमवार को यहां चुनावी सभाएं संबोधित कर रहे थे। बबेरू में पशु बाजार के पास आयोजित सभा में कहा कि जिस तरह पिछले तीन चुनावों में भाजपा को जिताया है उसी तरह अबकी भी जिताएं। कहा कि भाजपा सरकार ने माफियाओं और भ्रष्टाचार से निजात दिलाई है।
विज्ञापन

गरीब की बेटियों को शादी के लिए भरपूर अनुदान दिया जा रहा है। यहां प्रत्याशी अजय पटेल सहित सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह और संचालन विवेकानंद गुप्त ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सहित ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, विजय पाल सिंह, अयोध्या सिंह पटेल, इंद्रपाल पटेल, विश्वेशर पांडेय, विजय विक्रम, सुखदेव प्रसाद, सुनील पांडेय, रामप्रसाद गुप्त, रवींद्र गर्ग, सुधीर कुशवाहा, अरुण पटेल आदि उपस्थित रहे।
अतर्रा में एचआईसी ग्राउंड पर आयोजित सभा में उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 10 मार्च को जो नतीजे आएंगे उसमें भाजपा 300 का आंकड़ा पार करके जीतेगी। यह भी कहा कि दोबारा भाजपा सरकार बनने पर किसानों को बिजली का बिल अदा नहीं करना होगा।
बुंदेलखंड का विकास करके इस धरती का कर्ज अदा करेंगे। कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत नजदीक से देखा है। वह असहाय, गरीब और मजदूरों की पीड़ा खूब समझते हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि बुंदेलखंड की सभी 19 सीट भाजपा को मिलीं तो यहां के विकास में कोई कसर नहीं रह जाएगी।
महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। विपक्षी दलों ने सिर्फ भाषणबाजी की है। सभा में सांसद आरके सिंह पटेल, प्रत्याशी ओममणि वर्मा (नरैनी), पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व रमेशचंद्र द्विवेदी, विधायक प्रकाश द्विवेदी (बांदा) व राजकरन कबीर (नरैनी), महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जिला संयोजक संजय सिंह, वेद निराला, वंदना गुप्ता, जगराम सिंह चौहान, दिनेश बोस, कल्लू राजपूत, रमेश शर्मा, सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

कुर्सियों के लिए भाजपाइयों में चले लात-घूंसे
अतर्रा। उप मुख्यमंत्री की जनसभा में मंच के नजदीक कुर्सियों पर बैठने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में लात-घूंसे चल गए। एक-दूसरे को देख लेने की धौंस-धमकी से अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत किया। उधर, जनसभा के चलते नगर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गई। हाईवे पर जाम लगा। अतर्रा की जनसभा में नरैनी और बांदा क्षेत्रों के लोग एकत्रित किए गए थे।

अतर्रा की जनसभा में उपस्थित लोग। संवाद

अतर्रा की जनसभा में उपस्थित लोग। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed