{"_id":"5df925148ebc3e881c6b8ec5","slug":"loot-banda-news-knp532735367","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार अध्यक्ष के भतीजे से हाईवे पर पौने तीन लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार अध्यक्ष के भतीजे से हाईवे पर पौने तीन लाख की लूट
विज्ञापन
फोटो-17बीएनडीपी-13 - बदमाशों की पिटाई से घायल पीयूष सिंह राठौर।
बार अध्यक्ष के भतीजे से पौने तीन लाख की लूट
दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरों अंजाम दी घटना
प्राइवेट कंपनी का पैसा जमा करने जा रहा था
घायल का अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के भतीजे को नेशनल हाईवे पर नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने लुटेरे के दबोचने के लिए घेराबंदी की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
मंगलवार को दोपहर को शास्त्री नगर निवासी तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमर सिंह राठौर का भतीजा पीयूष सिंह राठौर पुत्र ब्रजमोहन सिंह (अधिवक्ता) यहां एक प्राइवेट फाइनेंसिंग कंपनी में कलेक्शन आफीसर है। उसने बताया कि वह कंपनी की वसूली करके 2.78 लाख रुपये से भरा बैग लेकर बाइक पर जमा करने बांदा जा रहा था। बांदा-झांसी नेशनल हाईवे पर गडऱा नाले के पास पीछे से आए एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने उसे डंडा मारकर गिरा दिया। उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े और बैग खींचकर भाग निकले। वह घायल भी हो गया। उसका यहां सीएचसी में इलाज हुआ। पीयूष ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली निरीक्षक रवींद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
--------------
फोटो-17बीएनडीपी-8 : सिमौनी बाबा आश्रम परिसर के मेले में दुकानों पर खरीददारों की भीड़।
फोटो-17बीएनडीपी-9 : साधुओं को कंबल सौंपकर विदा करते स्वामी जी के अनुयायी।
साधूओं को सौगात के साथ खत्म हुए सिमौनी आश्रम भंडारा
अंतिम दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शरीक
साधुओं को स्वामी जी ने कंबल और वस्त्र दिए
तीन दिवसीय सिमौनी बाबा आश्रम मेला का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बबेरू। सिमौनी के मौनी बाबा आश्रम में मंगलवार को तीन दिवसीय विशाल मेला और भंडारा खत्म हो गया। आखिरी दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में शामिल हुए साधुओं को कंबल और वस्त्र की सौगात देकर विदाई दी गई।
विज्ञापन
सिमौनी गांव के मौनी बाबा धाम में रविवार (15 दिसंबर) को भंडारा और मेला शुरू हुआ था। तीनों दिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भी आए और स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया। मेला और भंडारे की व्यवस्थाएं अनुयायी और श्रमदानियों ने संभाली। इनमें बांदा सहित दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, आगरा आदि के लोग भी शामिल थे। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित (बागपत) सहित विनोद पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने भी स्वामी जी का आशीर्वाद लेकर मेला भ्रमण किया।
मंगलवार को भंडारा और मेला खत्म हो गया। सुबह से ही बड़ी तादाद में महिला-पुरुष श्रद्धालु भंडारे की पंगत में प्रसाद ग्रहण करते रहे। उधर, मधुबन में तीन दिन से डेरा डाले सैकड़ों साधू-संतों को स्वामी जी की ओर से कंबल और वस्त्र भेंटकर विदाई दी गई। उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, बच्चा सिंह (काजीटोला), लाला (कुचेंदू), मनोज तिवारी (महोबा), राजाबाबू सिंह परमार, अजय पटेल, द्वारिका अवस्थी, विजय पाल सिंह, मनोज, शिवनायक सिंह, सर्वेश तिवारी, डा.हरीशरण शर्मा, आनंद स्वरूप द्विवेदी, कल्लू यादव, कल्लू सिंह, राजेश द्विवेदी, राकेश सिंह आदि आखिरी दिन भी व्यवस्थाएं संभाले रहे। उधर, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था अंतिम दिन भी चौकस रही। जल संस्थान, बिजली विभागों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रहीं।
----------------------
अंतिम दिन दुर्गा अवतार की लीला
बबेरू। सिमौनी के मौनी बाबा धाम परिसर में मेला के अंतिम दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रामलीला में दुर्गा अवतार की लीला हुई। महिषासुर और दत्तासुर के दरबार में नारद के आने और उनकी बातचीत का मंचन दर्शाया गया। रात में धनुष यज्ञ हुआ। कलाकारों में शंकर की भूमिका संजय रहानी, इंद्र की भूमिका रमेशचंद्र तिवारी, महिषासुर का किरदार पुष्पेंद्र द्विवेदी, दत्तासुर की भूमिका धनंजय तिवारी, दुर्गा का अभिनय संजय छोटा, नारद की भूमिका शिवशंकर, विष्णु की भूमिका विपिन तिवारी, ब्राह्मण के रूप में सागर, मंत्री की भूमिका विनोद और कलाकार के रूप में दिनेश कौशिक ने अभिनय किए। उधर, रामलीला कलाकारों में प्रदीप पांडेय (कानपुर) परशुराम, ओमप्रकाश तिवारी (फतेहपुर) राम, अजय तिवारी (कानपुर) जनक रहे। नाल वादक चंदन, तबलावादक अनिल कुमार, हार्मोनियम राजनारायण ने संभाला। कार्यक्रम संयोजक रज्जू तिवारी व राजनारायण मिश्रा (बांदा) रहे।
--------
फाइनल में छात्रावास टीम विजेता
बबेरू। मौनी बाबा धाम परिसर में अंतिम दिन वालीबाल के फाइनल में बांदा छात्रावास की टीम ने बेसिक शिक्षा परिषद की टीम को 25-11, 18-11 अंतर से पराजित किया। कबड्डी का फाइनल पुलिस लाइन व बांदा स्टेडियम के बीच हुआ। एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ राजीव प्रताप, अवधूत ट्रस्ट उपाध्यक्ष उदय कौशिक, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, कमल यादव, कोच जावेद अहमद, शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह, रामबाबू आदि उपस्थित थे।