फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Long life husband

पति की मांगी लंबी उम्र

Sat, 27 Oct 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 27 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Long life  husband
करवा चौथ पर छलनी से चांद का दीदार करतीं सुहागिनें। - फोटो : अमर उजाला

पति के प्रति प्यार और समर्पण का प्रतीक पर्व करवा चौथ घर-घर मनाया गया। सुहागिनें अपने सजना के लिए जमकर सजी-धजीं। लगभग 21 घंटे के निर्जला व्रत के बाद देर रात चांद और अपने सुहाग का एक साथ दीदार कर व्रत परायण किया। करवा चौथ की विशेष पूजा की। पूजा में पति के उम्रदराज होने की कामना की।  

विज्ञापन


कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी पर हर वर्ष करवा चौथ मनाया जाता है। सुहाग के यह खास पर्व अबकी शनिवार को था। बीती आधी रात से ही सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा था। इस व्रत में पानी भी नहीं लिया जाता। शनिवार को रात लगभग 9 बजे चंद्रोदय हुआ। इसका सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन


सोलह श्रृंगार से सजी संवरी सुहागिनों ने करवा और सींक, फूल, सात प्रकार की मिठाई आदि के साथ पूजा की और पति की लंबी उम्र की ईश्वर से कामना की। घरों की छतों पर सुहागिनों ने छलनी से चांद के दीदार किए और पति की आरती उतारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed