फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Locks on 46 cooperatives, farmers need fertilizer

46 सहकारी समितियों पर ताले, किसानों को खाद के लाले

Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Locks on 46 cooperatives, farmers need fertilizer
Locks on 46 cooperatives, farmers need fertilizer - फोटो : BANDA
बांदा। हफ्ते भर से हड़ताल के चलते सहकारी समितियों में तालाबंदी से जिले की 46 सहकारी समितियों और 10 खरीद केंद्रों में समिति के सदस्य किसानों को खाद नहीं मिल पा रही। बुआई का सीजन तेजी से बीत रहा है। किसान परेशान हैं। सहकारी कर्मी मुख्यालय स्थित विकास भवन पर एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

सहकारी कर्मचारी दो सूत्री मांगों को लेकर 1 नवंबर से हड़ताल पर हैं। जिले में 46 सहकारी समितियों सहित 10 धान खरीद केंद्रों पर ताला जड़ दिया है। किसानों का आरोप है कि कृषि विभाग ने जिन प्राइवेट दुकानों को खाद वितरण के लिए अधिकृत किया है, वह मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। अधिक मूल्य लेकर रसीद निर्धारित मूल्य की दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार का कहना है कि खाद की किल्लत खत्म करने के लिए अतर्रा और बबेरू सहकारी समिति केंद्र, कृषक सेवा केंद्र, एग्रीजंक्शन सहित निजी क्षेत्र इफ्को के 35 विक्रेताओं को खाद बिक्री की अनुमति दी गई है। कृषि अधिकारी का दावा है कि किसानों को फिलहाल खाद की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि महंगे दामों पर खाद बेची तो लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उधर, सहकारी कर्मी विकास भवन पर धरने पर आठवें दिन भी बैठे रहे।

उनकी मांग है कि नियमित वेतन का भुगतान करने सहित पैक्स कैडर सचिवों की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 व नॉन कैडर सचिवों/प्रभारी सचिवों की कैडर सचिव पद पर पदोन्नति दी जाए। धरने में अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, महामंत्री जितेंद्र कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश सिंह, बासुदेव सिंह, पवन तिवारी, आनंद सिंह, जितेंद्र भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed