{"_id":"687e868208c743d3b2017ab5","slug":"lock-was-put-on-the-sub-centre-sloganeering-was-done-banda-news-c-212-1-bnd1007-130320-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उपकेंद्र पर जड़ा ताला, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उपकेंद्र पर जड़ा ताला, की नारेबाजी
विज्ञापन
उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद
कमासिन। समय से बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र मुसीवां का घेराव किया। नारेबाजी कर किसानों ने मुख्य गेट को बंदकर ताला लगा दिया। चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान न होने तक उपकेंद्र बंद रहेगा।
मुसीवां विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा गांवों को आपूर्ति की जाती है। यहां लगे 5 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर में एक पांच माह से खराब पड़ा है। सिर्फ एक ट्रांसफार्मर के भरोसे सभी गांवों को आपूर्ति दी जाती है, इससे दिनरात ग्रामीणों को विद्युत कटौती से जूझना पड़ता है। जिला पंचायत सदस्य राजा विश्वकर्मा, बबलू द्विवेदी, सुरेश पाल, पूर्व प्रधान बेनामऊ शिवप्रसाद, सुशील कुमार, राजेंद्र उपाध्याय सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। बिजली न मिलने से रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से स्थिति सुधारने की मांग की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए है। किसानों ने ऐलान किया कि जब तक व्यवसथा में सुधार नहीं होता तब तक वह उपकेंद्र को बंद रखेंगे। वहीं किसानों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीओ एजाज रसूल मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
वर्जन...
लापरवाह लाइनमैन को हटा दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर मंगलवार को लग जाएगा। साथ ही खराब मशीनों की मरम्मत कल तक करा दी जाएगी, जिससे क्षेत्र में भरपूर बिजली आपूर्ति की जा सके। -एजाज रसूल, एसडीओ।