फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Loader hit bike rider, death

Banda News: लोडर ने बाइक चालक को मारी टक्कर, मौत

Sun, 27 Oct 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Loader hit bike rider, death
बांदा। पत्नी को लेने जा रहे बाइक सवार को सामने से आए लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बांदा-पैलानी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम तकरीबन 20 मिनट चला। बाद में पुलिस ने लोडर चालक पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी संजय (26) रविवार को दोपहर अपनी बीमार पत्नी निशा को लेने के लिए पैलानी जा रहा था। पैलानी पुल गैस एजेंसी के पास सामने से आए लोडर ने टक्कर मार दी। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर लोडर चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने हादसा होते देख बांदा-पैलानी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम तकरीबन 20 मिनट तक चला। पुलिस ने शव को बांदा मोर्चरी हाउस पहुंचाया। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोडर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता जग्गी ने बताया कि संजय की पत्नी का इलाज पैलानी में चल रहा था। उसी को लेने के लिए वह जा रहा था। तीन भाइयों में बड़ा था। मां का निधन हो चुका है। मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार ने बताया कि जाम को खुलवा दिया गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात लोडर चालक पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed