फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Liquor contract salesman robbed near the police station

थाने के पास शराब ठेके के सेल्समैन को लूटा

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Liquor contract salesman robbed near the police station
Liquor contract salesman robbed near the police station - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां (बांदा)। ठेके से घर जा रहे शराब सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने पैलानी थाने के पास डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। तमंचे से फायर करने के साथ सेल्समैन को बटों से पीटा भी। सूचना पर एसपी और कई थानों की पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन वह हाथ नहीं आए। सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी डेरा निवासी रामकृपाल सिंह भदौरिया (50) पैलानी में देशी शराब की दुकान में सेल्समैन हैं। वह सोमवार को देर रात ठेका बंद करके बाइक पर घर जा रहे थे। शराब बिक्री के डेढ़ लाख रुपये वह बैग में रखे थे। थाने से आगे केन नदी पुल के पास पीछे से आए बदमाशों ने बाइक से टक्कर मार दी। बाइक बंद होने पर बदमाशों ने रामकृपाल को गिरा दिया। बाइक में टंगा बैग छीनने के साथ बदमाशों ने तमंचे की बटों से पिटाई की। इसके बाद फायर भी किया। इसके बाद बदमाश भाग गए। रामकृपाल के अनुसार दोनों बदमाश हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन फोर्स के साथ रात में ही घटनास्थल पहुंचे। बदमाशों की तलाश में टीमों को इधर-उधर दौड़ाया। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने मंगलवार को शाम इस बाबत अन्य कोई जानकारी देने से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह पुलिस अधीक्षक की मीटिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed