{"_id":"5828a0514f1c1b8553b3cc7b","slug":"lined-country-prime-minister-moved-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में खड़ा देश, प्रधानमंत्री गए विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में खड़ा देश, प्रधानमंत्री गए विदेश
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
लाइन में लगे लोगों को पानी पिलाते बैंक कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक 500 व 1000 के नोटों पर पाबंदी को बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम बताते हुए कहा कि इससे अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। कालाबाजारी, माफिया और भ्रष्टाचारी मौज कर रहे हैं और रोज खाने-कमाने वाले तथा मजदूर, व्यापारी व किसान दिन भर सड़कों पर लाइन लगा रहे हैं। बुंदेलखंड में खेती चौपट होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित राहुल गांधी और लोकसभा व विधान सभा में नेता विरोधी दल गुलाम नबी आजाद तथा मल्लिकार्जुन तथा प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर को भेजे पत्र में कहा है कि इस तुगलकी और सनकी फरमान से बुंदेलखंड के किसान बुरी तरह परेशान हैं। खाद-बीज के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा। खेत परती पड़े हैं।
विज्ञापन
छात्र पढ़ाई छोड़कर, मजदूर मजदूरी छोड़कर, महिलाएं चौका छोड़कर, नौकरीपेशा दफ्तर छोड़कर रोजाना सुबह से बैंकों में सड़कों पर लाइन लगा रहे हैं। उन्हें दवा, इलाज, सब्जी आदि तक के लिए पैसों के लाले पड़े हैं। विधायक ने कहा कि यही मूर्खता अमेरिका ने की थी। जब न्यूयार्क बैंक द्वारा कमार्शियल पेपर को अमान्य कर दिया तो अमेरिका के बैंक ध्वस्त हो गए। व्यापार फेल हो गए थे।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि देश को लाइन में लगा कर प्रधानमंत्री विदेश चले गए। वहां से भारतवासियों को धमकी देते रहे। मुख्यमंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री को कोई सलाह देने वाला नहीं है। उनके कानों में बैंकों के बाहर खड़ी भीड़ की चीख नहीं सुनाई पड़ रही। काश प्रधानमंत्री इस निर्णय से पहले यशोदाबेन से ही सलाह ले लेते। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस बारे में प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री से बात करके लोगों को संकट से राहत दिलाएं।