फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lights went off in half a dozen localities, problems increased

Banda News: आधा दर्जन मोहल्लों की बत्ती गुल, बढ़ी परेशानी

Mon, 27 May 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lights went off in half a dozen localities, problems increased
बांदा। नौतपा में इस समय 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान है। शनिवार की रात जरैली कोठी, स्वराज कालोनी, कालूकुआं सहित कई मोहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही। जबकि कई मोहल्लों में आंख मिचौली ने लोगों को छकाया। ओवरलोडिंग के चलते कई जगह केबल फुंकी तो भूरागढ़ और तुलसीनगर फीडर में ट्रांसफार्मरों के फिर केबल बाक्स जल गए। यहां से जुड़े उपभोक्ताओं को सुबह ही बिजली मिल पाई।
विज्ञापन

शनिवार को शाम अतर्रा चुंगी कच्चा तालाब के पास ट्रांसफार्मर जाने से यहां पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे। नवाब टैंक में भी तार जलने से बिजली तीन घंटे ठप रही। कालूकुआं में बबेरू रोड की लाइट 36 घंटे बाद आई। यहां के लोग गर्मी में पूरी रात व दिन भर परेशान रहे। बंगालीपुर में बड़े डाकघर के आसपास दिन में चार घंटे बिजली नहीं आई। मढि़यानाका में पूरे दिन लाइट की आवाजाही लगी रही।
विज्ञापन

हरदौली घाट क्योटरा में फाल्ट की वजह से चार घंटे बिजली नहीं आई। गर्मी में महिलाएं व बच्चे बिलखते रहे। जरैली कोठी मैरिज हॉल वाली गली में पूरी रात बिजली नहीं रही। रविवार को बिजली आई तो पर हर दस मिनट में आती जाती रही। रामलीला मैदान के पास शनिवार की रात बिजली के पोल में लटके तारों में आग लगने से यहां पांच घंटे तक लोगों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। स्वराज कालोनी जेल रोड में भी ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण ट्रिपिंग होती रही और लोग रात भर बिजली का इंतजार करते रहे। मोहल्ले के देवी प्रसाद पाठक ने बताया कि बिजली पांच मिनट आई तो 10 मिनट गायब, पूरी रात यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
उप केंद्र में उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
बांदा। जरैली कोठी, स्वराज कालोनी और झील का पुरवा में रात में बिजली की आंख मिचौली से आजिज लोगों ने चिल्ला रोड स्थित उप केंद्र में हंगामा किया। रात करीब 12 बजे लोगों की भीड़ देख कर्मचारी व अधिकारी गायब हो गए। एक्सईएन व जेई के मोबाइल बंद रहे या उठे नहीं। इससे आक्रोशित लोग करीब एक घंटे तक विरोध जताते रहे। बिजली आने के बाद वापस घर आकर सोए।

-तापमान बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है। इससे ट्रांसफार्मर व केबल ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। इसमें सुधार का प्रयास किया जा रहा है।
-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed