{"_id":"6717f141ac716921ee084ada","slug":"lift-and-disabled-ramp-ready-to-go-from-one-platform-to-another-banda-news-c-212-1-sknp1008-117165-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक से दूसरे प्लेटफार्म में जाने को तैयार लिफ्ट व दिव्यांग रैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक से दूसरे प्लेटफार्म में जाने को तैयार लिफ्ट व दिव्यांग रैंप
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन में दिव्यांग, बीमार, वृद्ध यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्लेटफार्म नंबर-एक में लिफ्ट व दो में रैंप का निर्माण पूरा हो गया है। उसे यात्रियों के लिए चालू भी कर दिया गया है। हालांकि अभी अधिकृत उद्घाटन नहीं हुआ है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झांसी मंडल के 16 स्टेशनों में बांदा भी शामिल है। स्टेशन में करोड़ों रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। जिसमें प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, वेटिंग हाल का विस्तार, एग्जीक्यूटिव लाउंस का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज लगाने, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन प्रवेश/निकास व्यवस्था, पार्किंग विस्तार, लैंड स्केपिंग, भूनिर्माण, महिला पुरुष, दिव्यांग शौचालय आदि विकास कार्य प्रस्तावित हैं।
वहीं रेलवे स्टेशन में पिछले दो साल से प्लेटफार्म-एक में लिफ्ट व प्लेटफार्म-दो में रैंप के निर्माण का काम पूरा हो गया है। जिसे आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि इससे दिव्यांग, बीमार व वृद्ध यात्रियों की एक से दूसरे प्लेटफार्म में जाने की दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। वह लिफ्ट के जरिए अंडर ब्रिज में पहुंच जाएगें।। वहां से रैंप के जरिए प्लेटफार्म नंबर दो में पहुंच जाएंगे। बताया कि उधर, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास का काम भी हो रहा है।