{"_id":"87ecf05e14086ffa1efe66d832f29278","slug":"less-people-came-in-farmers-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस की रस्म अदायगी, नगण्य रही किसानों की भागीदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस की रस्म अदायगी, नगण्य रही किसानों की भागीदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
किसान दिवस/जलवायु परिवर्तन विषक पर कृषक जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। किसान नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य किसानों की भागीदारी नगण्य रही। कुल मिलाकर रस्म अदायगी में किसान दिवस निपट गया।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे एडीएम डीएस पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मौके पर की गई किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण अगले किसान दिवस से पहले किया जाए।
विज्ञापन
किसान यूनियन नेता विमल कुमार शर्मा, बैजनाथ अवस्थी, बिंदा सिंह परिहार, महेंद्र त्रिपाठी, कमल नयन सिंह पटेल, राजकरन सिंह जनसेवक, शमीमा बानो (बड़ोखर) आदि ने समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन विषय पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के तकनीकी अधिकारी (मौसम) डॉ.राजवीर सिंह सहित सुधांशु, विजय दुबे, राधारमन, अर्जुन सिंह, अनुरुद्ध दुबे और उप कृषि निदेशक आदि शामिल रहे।