{"_id":"5730cf474f1c1b652f919a47","slug":"left-took-stock-of-drought","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामपंथियों ने लिया सूखे का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामपंथियों ने लिया सूखे का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कीचड़युक्त पानी के सहारे जानवर जिंदा
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टियों के साझा प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां के गांवों का भ्रमण कर सूखे का जायजा लिया। उन्होंने यहां की स्थिति बहुत गंभीर बताई। अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी देंगे। 19 मई को सभी वामपंथी दल की संयुक्त बैठक में इस मुद्दे पर अगली रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सीपीआई के राज्य सचिव डॉ.गिरीश, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव डॉ.हीरालाल यादव, सीपीआई (एमएल लिबरेशन) के राज्य सचिव रामजी राय और फारवर्ड ब्लाक के शिवनारायण सिंह चौहान तथा एसयूसीआई (सी) के जगन्नाथ वर्मा ने मटौंध आदि क्षेत्रों के कुछ गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूखे की वजह से अकाल के हालात हैं। यहां आधे से ज्यादा आबादी रोजी की खोज में पलायन कर गई है। वामपंथी नेताओं ने पेयजल, सिंचाई और हर परिवार को दो रुपये किलो हर माह 50 किलो राशन, सभी कर्जों की माफी, मनरेगा के कामों मेें तेजी और मौके पर मजदूरी का भुगतान, वैकल्पिक रोजगार और बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं की फीस माफी की मांग की। पशुओं के लिए चारा, पानी और मनरेगा में 300 रुपये मजदूरी पर 200 दिन काम की वकालत की। सूदखोरी पर भी लगाम लगाने को कहा।
विज्ञापन
वामपंथी नेताओं ने जिला अस्पताल मेें स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए मृतक दलित नत्थू के परिजनों से भी मुलाकात की। उनके लिए जमीन का पट्टा, आवास और 10 लाख रुपये मदद की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के साथ स्थानीय वामपंथी नेता मुकुल सिंह, अरविंद राजस्वरूप, ईश्वरीय प्रसाद कुशवाहा, रमेश सिंह सेंगर, सुधीर सिंह, रामचंद्र सरस, दुर्योधन, रामप्रवेश यादव और डॉ. केवल सिंह आदि शामिल रहे।