फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lean cows feed was started to improve the health of

चारा मिला तो सुधरने लगी दुर्बल गायों की सेहत

Fri, 05 Feb 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 05 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lean cows feed was started to improve the health of

बांदा। अन्ना गायों की भूख मिटाने के लिए धर्म गुरुओं

विज्ञापन
की अपील के बाद मदद के लिए और लोगों ने हाथ बढ़ाए हैं। बुंदेलखंड के कई जनपदों के लोगों ने गायों को भूसा, चारा और पानी के लिए दान दिया है।

उधर, बड़ोखर खुर्द गांव में स्थापित किए गए काऊ गेस्ट हाउस में दोनों समय भरपूर भूसा और पीने को पानी मिलने से दुर्बल गायों की सेहत मेें सुधार हो रहा है। उन्हें सुरक्षित और साफ सुथरी जगह में विचरण सुविधा मिल गई है।

अधिकांश गायें सुबह भूसा खाने के बाद आसपास इलाकों में विचरण के लिए निकल जाती हैं। शेष गेस्ट हाउस में ही रहती हैं। शाम होते ही विचरण को गईं अन्ना गायें फिर वापस आ जाती हैं।

काऊ गेस्ट हाउस के प्रबंधक प्रेमसिंह और पुष्पेंद्र भाई ने गायों की रखवाली और सेवा के लिए स्थायी रूप से एक व्यक्ति को पारिश्रमिक पर रखा है। उसे हर माह मानदेय दिया जाएगा। प्लास्टिक के ड्रमों की जगह-जगह कई चरही बनाई गई हैं। गायों को इसी में भूसा दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed