फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lawyers' anger continues, two more days of strike

वकीलों का गुस्सा बरकरार, दो दिन और हड़ताल

Wed, 11 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' anger continues, two more days of strike
Lawyers' anger continues, two more days of strike - फोटो : BANDA
बांदा। कमासिन थाना उप निरीक्षक द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता से की गई बदसुलूकी पर भड़के वकीलों का गुस्सा थम नहीं रहा। दो दिनों से हड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं ने आम सभा की बैठक में दो दिन और न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को संघ सभागार में जिला अधिवक्ता संघ बैनर तले आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि वकीलों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतर्रा में तत्कालीन सब रजिस्टार द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर संघ चुप नहीं रहेगा।
विज्ञापन

अतर्रा संघ के अनुरोध और कमासिन थाना एसआई के विरुद्ध कार्रवाई व जांच की मांग पर अधिवक्ता संघ दो दिन 12 व 13 अगस्त को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि नौ अगस्त को वकीलों ने चक्का जाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। दो दिन हड़ताल के बाद भी उप निरीक्षक पर कार्रवाई नहीं हुई। बैठक को पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम व रामस्वरूप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। राजेश कुमार दुबे, सुनील कुमार गुप्ता, राममिलन पटेल राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed