{"_id":"60f9b5e88ebc3e79ae03f6f4","slug":"lawyers-abstaining-from-judicial-work-due-to-demands-banda-news-knp641809963","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
विज्ञापन
Lawyers abstaining from judicial work due to demands
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू। कोरोना महामारी में दिवंगत वकीलों के आश्रितों की आर्थिक मदद सहित विभिन्न मांगों को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। जिला अधिवक्ता संघ बैनर तले राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज व जांच में विशेष छूट दिलाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। दोपहर को संघ अध्यक्ष एजाज अहमद की अगुवाई में पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलक्टर अवधेश कुमार निगम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कोरोना महामारी से मृत वकीलों के आश्रितों को 50 लाख रुपये व प्रभावित लोगों को 50 हजार रुपये की सहायता, विशेष मेडिकल पॉलिसी, मेडिकल कॉलेज में अधिवक्ताओं के इलाज/जांच में छूट आदि मांगें शामिल रहीं। अध्यक्ष ने कहा कि मांगों को लेकर शुक्रवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
जिला महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। उधर, जिला अधिवक्ता संघ के समर्थन मे बबेरू बार एसोसिएशन ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन), उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर कोरोना से मृत अधिवक्ताओं के आश्रितों और प्रभावितों को आर्थिक मदद देने की मांग की और न्यायिक कार्य नहीं किया। इस मौके पर उमाकांत तिवारी, महामंत्री देशराज मौर्य आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।