फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lavlesh told Lawrence Bishnoi elder brother

Banda News: लवलेश ने लॉरेंस बिश्नोई को बताया बड़ा भाई

Sun, 23 Apr 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lavlesh told Lawrence Bishnoi elder brother
बांदा। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या करने में शामिल लवलेश तिवारी को सोशल मीडिया का बड़ा शौक था। वह सोशल मीडिया पर फोटो और कमेंट जरूर अपलोड करता था। फेसबुक और इंस्टाग्राम में उसकी कई पोस्ट चौंकाने वाली हैं। एक पोस्ट में उसने पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा भाई लिखकर शेयर किया है। यह चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

शहर के क्योटरा निवासी लवलेश तिवारी महज 22 साल का है। 18 साल की उम्र से ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसके विरुद्ध कुल चार मामले दर्ज हैं। सरे राह छात्रा को थप्पड़ जड़ने में वह करीब डेढ़ साल जेल में रहा। इसके बाद जब जेल से बाहर निकला तो उसके हाव-भाव पूरी तरह बदल चुके थे। 10-12 दोस्तों का उसने ग्रुप बना रखा था। जरा सी बात पर मारपीट करना, लोगों को धमकाना आदि कारनामे करने लगा। नशे का लती हो गया था। उसकी करतूत से तंग आकर परिजनों ने भी उसका पीछा छोड़ दिया। इसके बाद लवलेश की राह बिगड़ती चली गई। कई-कई दिन घर से नदारद रहने लगा। अंतत: 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में माफिया अतीक-अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में उसने-बड़ा भाई लॉरेंस बिश्नोई, लिखा है। हालांकि इसके आगे कुछ नहीं लिखा है। फेसबुक में महाराज लवलेश तिवारी नाम से बनाई प्रोफाइल में वायरल पोस्ट में उसने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी अपनी है तो, अंदाज भी अपना ही होगा। इसके अलावा दूसरी पोस्ट में लिखा- खटकता तो उनको हूं साहब, जहां मैं झुकता नहीं, बाकी जिनको अच्छा लगता हूं वो कहीं झुकने भी नहीं देते, आदि वायरल हैं। उसकी ये पोस्ट ही उसके इरादों को बयां करने के लिए काफी हैं। शायद शुरू से ही उसका मंसूबा डॉन बनने की रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इसीलिए किसी के बरगलाने पर उसने बड़ी घटना अंजाम दे डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
खौफ में जी रहा परिवार
माफिया अतीक पर गोली बरसाने वाले लवलेश के परिजन खौफ में जी रहे हैं। पड़ोसियों का कहना है कि माफिया अतीक की हत्या में शामिल लवलेश का परिवार खतरे में है। इसी के मद्देनजर पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई है। छह दिन से घर पर ताला लटक रहा है। परिजनों का कहीं अता-पता नहीं है। पुलिस भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही।


इनसेट...
शेर-ए-अतीक ग्रुप को लेकर पुलिस चौकन्ना
माफिया अतीक के बेटे असद द्वारा बनाए गए व्हाट्स ग्रुप ‘शेर-ए-अतीक’ को लेकर यहां की पुलिस भी चौकन्ना है। पुलिस की स्थानीय खुफिया यूनिट सक्रिय हो गई है। ग्रुप में जुड़ने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। शेर-ए-अतीक नामक व्हाट्स ग्रुप के 200 मेंबर पुलिस के रडार में होना बताया जा रहा है। इसमें यहां के युवाओं के भी शामिल होने के आसार हैं। इसे लेकर स्थानीय पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। खुफिया पुलिस सक्रिय हो गई है। इस संबंध में एसपी अभिनंदन का कहना है कि उन्हें इस ग्रुप की कोई जानकारी नहीं है। प्रयागराज से सूचना आई तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है। इसलिए यहां की पुलिस का कोई दखल नहीं रहा। प्रयागराज स्तर से कोई मदद मांगी जाएगी तो सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed