फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   last Monday of Sawan worshiped in temples

मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 25 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Tue, 25 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
last Monday of Sawan worshiped in temples

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिव दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। परिवार के खुशहाली व संपन्नता की कामना की। पौराणिक वामदेश्वर मंदिर व कालिंजर के नीलकंठ मंदिर में तड़के से देर शाम तक हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे।

विज्ञापन


बांबेश्वर पहाड़ स्थित मंदिर पहुंचने से श्रद्धालु नहीं चूके। गर्मी और उमस के बीच पसीने से लथपथ श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। गुफानुमा मंदिर में घुसने के लिए लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। घंटों की ध्वनि के साथ बम-बम भोले, और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे।
विज्ञापन


शाम को शिव प्रतिमा का श्रृंगार हुआ। मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर के आसपास मेले सा नजारा रहा। भंडारा भी चला। शाम को सारेगामा फेम कुलदीप सिंह, पंकज रावत, अभिषेक मिश्रा ने भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के महेश्वरी देवी, काली देवी, कालका देवी, कटरा शिव और संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

शिव भक्तों ने भंडारा आयोजित किया। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के नीलकंठेश्वर मंदिर में भी दिन भर शिवभक्तों का जमघट रहा। थानाध्यक्ष शिवसागर पांडेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा में लगे रहे। भगवान नीलकंठ में जलाभिषेक कर भक्तों ने भंडारा छका।


ऐतिहासिक व पौराणिक कोटितीर्थ तालाब, रामकटोरा, बुड्ढा-बुड्ढी तालाब में स्नान किया। उधर, अतर्रा के गौराबाबा धाम, बबेरू में मढ़ी दाई, कमासिन में भादे बाबा,  खप्टिहा कलां के कालेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed