फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Last minute exercise to cut election duty

चुनाव ड्यूटी कटवाने को आखिरी क्षण तक चली कवायद

Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Last minute exercise to cut election duty
गोद में बच्चा लेकर पोलिंग पार्टी के साथ बूथ के लिए रवाना होती महिला मतदान कर्मी। - फोटो : BANDA
बांदा। मतदान ड्यूटी से बचने की कोशिशें कार्मिकों ने आखिरी क्षण तक नहीं छोड़ी। बीमारी और दीगर कारणों का हवाला देकर पिछले करीब एक पखवारे से ड्यूटियां कटवाने की कवायदों में जुटे कर्मियों ने मंगलवार को मतदान पार्टियों के रवाना होने से पहले एक बार फिर प्रयास किया।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश महिला कर्मियों को तो सफलता मिली पर पुरुष कर्मियों को नहीं। लगभग 600 अर्जियों में अधिकांश को अधिकारियों ने मंजूर कर लिया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लगभग डेढ़ सैकड़ा ड्यूटी कटवाने संबंधी अर्जियां आईं। इनका सिलसिला कई दिनों से ड्यूटी कार्मिक के समक्ष अर्जियां देकर चला आ रहा था।
विज्ञापन

लेकिन ड्यूटी न कटने पर इन कर्मियों ने मंडी समिति में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए बनाए गए काउंटरों में फिर अर्जी दी। ज्यादातर अर्जियां बीमारी और डबल ड्यूटी (पति-पत्नी) से संबंधित रहीं। महिलाओं के मामले में अधिकारियों ने नरम रुख अपनाते हुए उनकी ड्यूटियां काट दीं। उनके स्थान पर रिजर्व में रखे गए कार्मिकों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोद के साथ वोट का निभाया दायित्व
बांदा। सबसे दयनीय स्थिति उन महिला मतदान कर्मियों की थी जिनके बच्चे दुधमुंहे हैं। महिला कार्मिक सुजाता ने बताया कि उन्होंने अपने दुधमुंहे बच्चे का हवाला देकर प्रशिक्षण के दौरान ही ड्यूटी काटने का अनुरोध किया था, लेकिन नहीं कटी। बीमारी से ग्रस्त कर्मी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ अर्जी दी थी, पर उनकी ड्यूटी नहीं काटी गई।

रवानगी से पूर्व काउंटर पर ड्यूटी काटने की अर्जियां देतीं महिलाएं।

रवानगी से पूर्व काउंटर पर ड्यूटी काटने की अर्जियां देतीं महिलाएं। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed