फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   land conservation worker dies in road accident

भूमि संरक्षण कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Wed, 09 Feb 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
land conservation worker dies in road accident
land conservation worker dies in road accident - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। हमीरपुर में भूमि संरक्षण विभाग में कार्यरत कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से अतर्रा आते समय महुआ गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने से उसका सिर तो बच गया, लेकिन पसलियों में गंभीर चोट होने से उसकी मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में महिला समेत चार राहगीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बाऊर बाजार निवासी प्राइवेट बैंक के रिटायर्ड कैशियर हरीबाबू का पुत्र शेखर कुमार (33) मंगलवार की शाम हमीरपुर से ड्यूटी कर बाइक से अतर्रा आ रहा था। महुआ गांव के पास नेशनल हाईवे पर पीछे से आए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन

शेखर की वहीं मौत हो गई। मंगलवार की देर रात तक उसके घर न पहुंचने और फोन न उठाने पर सभी परिजन परेशान रहे। शिनाख्त के बाद में पुलिस ने घटना की जानकारी दी। शादी तीन साल पहले प्रियंका के साथ हुई थी। दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र केे तेंदुरा गांव का राजेश (28) अपने बहनोई संजय के साथ बाइक पर नरैनी से गांव जाते समय पचोखर गांव के पास अन्ना मवेशियों से टकराकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना में दुबरिया गांव के निजामी नगर निवासी सुशीला (44) अपने पुत्र अरविंद के साथ बाइक से मंगलवार की रात खेत से घर जाते समय पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुशीला व पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने बाइक सवारों को पकड़कर बदौसा थाना पुलिस को सौंप दिया। गंभीर घायल सुशीला को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed