फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laddu Gopal left on the platform, found in the police station the next day

Banda News: प्लेटफार्म पर ही छोड़ दिया लड्डू गोपाल, अगले दिन थाने में मिले

Mon, 17 Nov 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 17 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal left on the platform, found in the police station the next day
फोटो- 15 आरपीएफ पुलिस स्टेशन में लड्डू गोपाल को सुपुर्त करते कर्मचारी। स्त्रोत : पुलिस
बांदा। स्टेशन पर बीती रात एक रोचक व दिलचस्प वाकया देखने को मिला। प्लेटफार्म नंबर एक पर अचानक उद्घोषणा हुई कि एक लावारिस प्लास्टिक डोलची पड़ी है, जिसे आरपीएफ या जीआरपी तुरंत अटेंड करें। सूचना मिलते ही आरपीएफ के आरक्षी लाखन सिंह पहुंचे और जांच करने पर पाया कि डोलची में लड्डू गोपाल की मूर्ति और कुछ उपयोगी वस्त्र रखे हुए हैं। पूरा सामान सुरक्षित रूप से पोस्ट पर जमा कर लिया गया।
विज्ञापन




अगले ही दिन सुबह करीब 10:35 बजे एक युवक व महिला आरपीएफ पुलिस स्टेशन पहुंचे। युवक ने अपना नाम सुमित शर्मा और महिला ने आकृति धुरिया बताया। आकृति ने बताया कि वे 12190 महाकौशल एक्सप्रेस से हजरत निजामुद्दीन से बांदा आए थे और जल्दबाजी में प्लेटफार्म पर ही अपनी डोलची भूल गई थीं। दोनों ने टिकट व आधार कार्ड दिखाकर सामान वापस दिलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्रुति द्विवेदी से अनुमति मिलने के बाद सहायक उप निरीक्षक विनय कुमार ने गवाहों की मौजूदगी में डोलची की जांच की और लड्डू गोपाल सहित करीब 1000 रुपये मूल्य का पूरा सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया। सामान मिलते ही महिला की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए आरपीएफ टीम की सराहना करते हुए कहा कि हम तो मानो उम्मीद ही छोड़ चुके थे, लेकिन आरपीएफ ने हमारे लड्डू गोपाल और सामान लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed