{"_id":"6446cff30c14687be706f284","slug":"laborer-hanged-himself-banda-news-c-12-1-196971-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खप्टिहाकलां। मजदूर ने खेत में खड़े महुआ के पेड़ से साफी का फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।
पैलानी थाना क्षेत्र रेहुंटा गांव निवासी लालाराम उर्फ पप्पू (30) ने रविवार को दोपहर खेत में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता भइया लाल ने बताया कि लालाराम महाराष्ट्र में जालना स्टील फैक्टरी में काम करता था। वहां पांच साल पहले हुए एक हादसे में सिर में चोट आने से उसका बायां हाथ और बायां पैर काम नहीं करता था।
सिर पर चोट की वजह से वह मानसिक रूप से भी अस्वस्थ रहने लगा था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। अविवाहित था। घर में मां कुंती है। घटना के संबंध में पैलानी थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। पिता मानसिक अस्वस्थ भी बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।