फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Krishna will soon be seen playing the flute in Mathura: Brajesh Pathak

मथुरा में जल्द कृष्ण मुरली बजाते दिखेंगे : ब्रजेश पाठक

Tue, 30 Apr 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Krishna will soon be seen playing the flute in Mathura: Brajesh Pathak
बांदा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनावी लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है। एक तरफ रामभक्तों पर गोली चलाने वाले तो दूसरी तरफ राममंदिर बनाने वाले है। तीसरे मोर्चे पर भ्रष्टाचारी हैं। इन्हें तो वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। कहा कि अयोध्या की तरह ही मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण जल्द ही मुरली बताते हुए नजर आएंगे। वहां भव्य श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के नामांकन में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा कि 2014 के पहले देश में सिर्फ घोटाले होते थे। कभी टूजी तो कभी कोयला घोटाला हुआ। कांग्रेस के कार्यकाल में गरीब और अमीर के बीच दूरियां बढ़ रही थीं। पड़ोसी देश से आने वाले आतंकी हमला करके दिल्ली आते थे और नेता उन्हें बिरयानी खिलाते थे। मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में गरीब कल्याण योजना चलाई गई। फिर सरकार बनी तो 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक को पांच लाख के इलाज की गारंटी दी जाएगी। कहा कि अयोध्या के बाद अभी मथुरा, काशी शेष हैं। अदालत के माध्यम से जल्द इनके निर्माण का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संबोधित किया। नगर पालिका अध्यक्ष बांदा मालती बासू, संगीता वर्मा, इंद्रपाल पटेल, संतोष गुप्ता, अमिता बाजपेयी, लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, सुनील पटेल, मनोज जैन, बृजकिशोर, बालमुकुंद शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडेय, पूर्व मंत्री चंद्रिका उपाध्याय, अशोक जाटव, वंदना गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed