फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Kitchen Garden' engulfed by garbage and dung manure

कचरे और गोबर की खाद से सरसब्ज हुआ ‘किचन गार्डन’

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
'Kitchen Garden' engulfed by garbage and dung manure
खेत के एक टुकड़े में जैविक खाद से पैदा की सब्जी दिखाता सैमरी गांव में किसान राम सिंह। - फोटो : BANDA
तिंदवारी। घर के कूड़े कचरे से तैयार की गई खाद में किचन गार्डन की बेल लगातार पनप रही है। कुछेक गांवों से शुरू हुआ घरेलू बागवानी का यह शौक अब लगभग एक सैकड़ा घरों तक फैल चुका है। बिना किसी खाद के जैविक खाद से उगाई जा रही सब्जियां घरों की थाली में परोसी जा रही हैं।
विज्ञापन

आर्गेनिक (जैविक) फार्मिंग को बढ़ावा देने वाली एक फर्म की प्रेरणा से क्षेत्र के पिपरगवां, भुजौली, वासिलपुर, महुई, भुजरख, छिरहुंटा और महेदू आदि गांवों में इन दिनों किचन गार्डन में खूब सब्जियां पैदा हो रही हैं। इनमें किसान अपने घर के कूड़े-कचरे और जानवरों के गोबर से बनी खाद इस्तेमाल कर रहे हैं। फार्मिंग कर्मी अपने निर्देशन में किचन गार्डन तैयार करा रहे हैं।
विज्ञापन

फील्ड आफीसर भइयाराम मौर्या ने बताया कि खेत के छोटे से हिस्से में सब्जी पैदा कराई जा रही है। यह घर के इस्तेमाल के लिए काफी तो है ही साथ ही स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण है। इसमें जैविक खाद का इस्तेमाल हो रहा है। सब्जी में कोई रोग या कीड़ा लगने पर घर के चूल्हे की राख और जानवरों के मूत्र से तैयार किए गए रसायन का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुजरख गांव की महिला किसान शिववती ने बताया कि वह अब बाजार से सब्जी नहीं खरीदती। खेत के एक हिस्से में बने किचन गार्डन से पर्याप्त सब्जी मिल रही है। वह खुद जैविक खाद तैयार करती है। सैमरी के किसान राम सिंह ने बताया कि जैविक खाद से अपने खेत में पैदा की जा रही सब्जियां स्वादिष्ट भी होती हैं। भुजौली के अनिल सिंह ने भी किचेन गार्डन को अपनाकर घर की सब्जी का जुगाड़ कर लिया है।

किचन गार्डन के लिए जैविक खाद तैयार करती भुजरख गांव में महिला किसान शिववती।

किचन गार्डन के लिए जैविक खाद तैयार करती भुजरख गांव में महिला किसान शिववती। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed