फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Killed the daughter's lover by calling it a thief, neighbor in custody

चोर बताकर बेटी के प्रेमी को मार डाला, पड़ोसी हिरासत में

Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Killed the daughter's lover by calling it a thief, neighbor in custody
बांदा। शहर के आंबेडकर नगर में फेरी लगाने वाले 20 वर्षीय युवक का पड़ोसी की छत में शव मिला। परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके मुंह व चेहरे पर काले रंग के धब्बे होने पर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने की भी आशंका जताई गई। पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी दंपती द्वारा हत्या करना बता रही है। पुलिस ने दंपती और उसकी बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। जिस्म में पांच चोट के निशान पाए गए। चेहरे में काले रंग के धब्बे भी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

समस्तीपुर (बिहार) जिले के हसनपुर थानांतर्गत आटापुर गांव निवासी कार्तिक सोनी यहां अंबेडकर नगर (कालूकुआं) में अपने बहनोई अशोक सोनी (टेटरी, बेगूसराय) के साथ किराये का कमरा लेकर रहता था। दोनों पीतांबरी पाउडर और मेहंदी की फेरी लगाते थे। मंगलवार को सुबह पड़ोसी की छत में कार्तिक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर दंपती ने घटना अंजाम दी। पुलिस से मृतक के बहनोई ने पड़ोसी दंपती पर कार्तिक की हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि छह माह पूर्व वह दोनों यहां रुके थे। लॉकडाउन में वह अपने घर लौट गए थे।
विज्ञापन

कोरोना कम होने पर 25 जून को फिर वह दोनों धंधे के लिए यहां आकर रहने लगे थे। कार्तिक का पड़ोसी के यहां आना-जाना था। यह भी स्वीकारा की पड़ोसी की बेटी से उसका प्रेम-प्रसंग था। पड़ोसी दंपती को यह नागवार गुजर रहा था। बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दंपती और उसकी बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड भी घटनास्थल पहुंचा। एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिस घर में कार्तिक का शव मिला उसने पुलिस को चोर पकड़ने की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया जांच में मृतक का आरोपी गृहस्वामी की बेटी से संबंध होना सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते घटना अंजाम दी गई है। एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने भी पड़ोसियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलो! पुलिस मेरे घर में चोर घुस आया...
हेलो! 100 नंबर से, मेरे घर में चोर घुस आया है। उसे हम लोगों ने पकड़ लिया है। जल्दी आइए। जिस घर में कार्तिक का शव मिला उसके मालिक ने यूपी-112 पुलिस को फोन करके यही जानकारी दी थी। सूचना पाकर कुछ ही देर में पीआरवी मौके पर पहुंच गई। वहां कार्तिक का शव देखा तो पीआरवी जवानों ने कोतवाली पुलिस और अधिकारियों को सूचना दी।
इंसेट---
घटना के पूर्व की थी दंपती ने मारपीट
कार्तिक के बहनोई अशोक सोनी ने बताया कि घटना से पूर्व सोमवार की शाम पड़ोसी दंपती ने उसके साथ मारपीट की थी। वह बाजार सामान ले जा रहा था। तभी शराब के नशे में धुत आरोपी पड़ोसी राजमिस्त्री मिल गया और मारपीट की। उसकी पत्नी भी साथ थी। कार्तिक को समझा लेने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। बेवजह बुराई न बढ़े इस वजह से उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। अशोक ने बताया कि बेटी से कार्तिक के प्रेम प्रसंग उजागर होने के बाद से पड़ोसी दंपती खुन्नस मानने लगे थे। अशोक ने बताया कि चमरौडी में रह रहे चचेरे भाई दिलीप के यहां कार्तिक गया था। रात ज्यादा हो जाने पर उसने उसे रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं रुका। मौत उसको यहां खींच लाई।

इंसेट---
जेब से मिली एक हजार रुपये की पेट्रोल की पर्ची
मृतक कार्तिक की तलाशी में पुलिस को जेब से एक हजार रुपये पेट्रोल की पर्ची मिली। वह लोअर और टीशर्ट पहने था। छत पर बिछी दरी में उसका शव पड़ा था। नजदीक में अंडर गारमेंट्स कपड़े रखे थे। पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के कुछ नमूने जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed