फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kidnapped from Kanpur, the youth was thrown in Banda

कानपुर से अपहरण कर युवक को बांदा में फेंका

Thu, 23 Jun 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped from Kanpur, the youth was thrown in Banda
Kidnapped from Kanpur, the youth was thrown in Banda - फोटो : BANDA
बांदा। कानपुर से 10 दिन पहले अपहरण कर युवक को बदमाश पैलानी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक गए। उसके मुंह और हाथ-पैर बंधे थे। गुरुवार को यूपी-112 पुलिस ने देखा तो थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहृत को कब्जे में लेकर पूछताछ की और कानपुर पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर यूपी-112 पुलिस गश्त पर थी। तभी टीम को पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां में कालेश्वर मंदिर के पास सुनसान इलाके में एक व्यक्ति पड़ा नजर आया। उसके मुंह और हाथ-पैर बंधे थे।
विज्ञापन

थाने के उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह और कांस्टेबल योगेश त्रिपाठी व रमेश कुमार ने उसके बंधन खोले। उसने अपना नाम रामविशाल उर्फ भग्गू पुत्र करोड़ीलाल बताया। वह कानपुर नगर के सजेती थानांतर्गत धन्ना बुजुर्ग गांव का रहने वाला है। बताया कि 14 जून को कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। अभी तक हाथ-पैर और मुंह बांधकर अपने कब्जे में रखे रहे। यहां जंगल में फेंककर फरार हो गए। बुरी तरह सहमा रामविशाल अन्य जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही कानपुर नगर पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना पहुंचाई है। पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि रामविशाल मुर्गी पालन का कारोबारी है। पार्टनर से लेनदेन को लेकर उसका विवाद है। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। ये खुद यहां आ गया था और हाथ पैर बांधकर जंगल में पड़ा रहा। सजेती पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed