फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken flood situation again in 24 hours

24 घंटे में केन में दोबारा बाढ़ के हालात

Thu, 18 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 18 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ken flood situation again in 24 hours
गुरुवार को बांदा में केन नदी में बाढ़ का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में बारिश के उतार-चढ़ाव से बांध और नदियों के जलस्तर में भी लगातार बढ़ने और घटने का सिलसिला चल रहा है। बांधों में जलस्तर घटने के बाद अब फिर तेजी से बढ़ा है। बरियारपुर बांध से तीन लाख क्यूसिक से ज्यादा पानी डिस्चार्ज होने से केन नदी में फिर बाढ़ की स्थिति आ गई है। 103 मीटर पर आने के बाद केन अब शुक्रवार को 106 मीटर का पैमाना पार कर जाएगी। केंद्रीय जल आयोग ने अभी इसके बढ़ने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


बुधवार को गंगऊ और बरियारपुर का जल स्तर घटा था। डिस्चार्ज भी कम हो गया था। इससे खतरे का निशान पार करने के बाद केन नदी भी गुरुवार को दोपहर लाल निशान से एक मीटर नीचे 103 मीटर पर आ गई लेकिन गुरुवार को सुबह से ही बांध क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से बांधों का जलस्तर काफी बढ़ गया। गंगऊ 740 से 743.9 फिट हो गया। इसी तरह बरियारपुर 618 से 621 फिट पर जा पहुंचा। गंगऊ से 2,75,419 और बरियारपुर से 3,15,598 क्यूसिक पानी केन नदी में डिस्चार्ज होता रहा। नतीजे में केन नदी का जल स्तर फिर बढ़ने लगा। केंद्रीय जल आयोग के एसडीओ अरविंद कुमार राय द्वारा जारी बाढ़ पूर्वानुमान बुलेटिन मेें बताया गया है कि केन नदी शुक्रवार को 106 मीटर के आसपास पहुंच जाएगी। गुरुवार को गंगऊ में 75, बरियारपुर मेें 25 और रनगवां में 40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी का जल स्तर गुरुवार को शाम 97.82 मीटर पर था। यह खतरे के निशान से लगभग दो मीटर नीचे है लेकिन धीमी रफ्तार से यमुना का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed