{"_id":"68505b23244320c2530bf50c","slug":"kavindra-became-the-president-of-the-grain-merchants-association-banda-news-c-212-1-bnd1007-128264-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कविंद्र बने गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कविंद्र बने गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते गल्ला व्यापारी।
- फोटो : संवाद
अतर्रा। कस्बे की एक राइस मिल परिसर में सोमवार को राइस मिलर्स संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। कविंद्र कुमार त्रिवेदी को अध्यक्ष, श्यामलाल शिवहरे, भुवनेश पांडेय और नवल किशोर को संरक्षक चुना गया। राइस मिलर्स संघ की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृजकिशोर गुप्ता, लल्लू सिंह व विजय द्विवेदी कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता महामंत्री, राकेश कुमार व अनिल कुमार सहमंत्री, जितेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, राजेंद्र गुप्ता व राहुल गुप्ता नंदू को सूचना प्रसारण मंत्री निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद गल्ला व्यापारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
संरक्षक भुवनेश पांडेय ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता रहेगी। अध्यक्ष कविंद्र त्रिवेदी ने समय-समय पर समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिलाया। चुनाव प्रक्रिया में व्यापारी ललित किशोर, उमेश गुप्ता, सुशील गुप्ता, ज्ञानेंद्र गौतम, संदीप शिवहरे, रामलखन, शोभित त्रिवेदी, अमित कुमार, शिवम गुप्ता, अंकित गुप्ता, रमेश साहू, जितेंद्र अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आयुष सहित अन्य माैजूद रहे।