कानपुर के प्राइवेटकर्मी का पुलिया के नीचे मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्ला। कानपुर के प्राइवेट कंपनी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव हाइवे पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। बाईं तरफ माथे पर घाव था। परिजनों का कहना है कि जेब के रुपये गायब थे। पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है।कानपुर शहर के गोविंद नगर निवासी शिशिर द्विवेदी (45) पुत्र गोपाल द्विवेदी शनिवार को दोपहर यह कहकर निकला था कि वह चित्रकूट मां के पास बाइक से जा रहा है। रविवार को सुबह बांदा-कानपुर मार्ग पर चिल्ला कसबे के नजदीक पुलिया के नीचे उसका शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मोबाइल काल करके परिजनों को सूचना दी गई।
मृतक के साले गौरव (भरुआ सुमेरपुर) ने बताया कि उसकी मां इंदिरा द्विवेदी चित्रकूट के आश्रम में रहती हैं। शिशिर 8000 रुपये लेकर मां को देने जा रहा था। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल पर पुलिया में बीयर की बोतल व नमकीन रखा मिला। बाइक नजदीक में खड़ी मिली। पुलिस का मानना है कि पुलिया में बैठ कर शराब पीने के बाद नशे में नीचे जा गिरा। सिर पर पत्थर की चोट से मौत हो गई। परिजनों ने भी शराब का आदी बताया। मृतक के पिता ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी था। उसके दो पुत्र हैं।