फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Mahotsav became the festival of villagers

कालिंजर महोत्सव बना ग्रामीणों का आनंदोत्सव

Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar Mahotsav became the festival of villagers
कालिंजर महोत्सव को संबोधित करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। साथ में विधायक बबेरू व नरैनी और डीएम। - फोटो : BANDA
बांदा/कालिंजर। कालिंजर महोत्सव क्षेत्रीय लोगों के लिए आनंदोत्सव भी बना हुआ है। ग्रामीणों को विभिन्न झूले, मनोरंजक कार्यक्रम, एयर हॉट बैलून राइडिंग इत्यादि का लुत्फ मिल रहा है। उधर, महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी स्टॉलों, प्रदर्शनी और मेले का आनंद लिया। डीएम हीरालाल ने कहा कि कालिंजर दुर्ग बुंदेलखंड की कला और संस्कृति की अनुपम धरोहर है। महोत्सव से नई पीढ़ी को नई जानकारियां और स्थानीय कलाकारों को मेधा प्रदर्शन का अवसर मिला है।
विज्ञापन

सुबह से ही मेला परिसर में ग्रामीणों और दर्शकों का आवागमन शुरू हो गया। दंगल में प्रदेश के नामी-गिरामी पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। महोबा के जुग्गीलाल यादव ने आल्हा गीत में कालिंजर दुर्ग की महिमा बखान की। नेहरू युवा केंद्र ने कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बरुआ कालिंजर ने अतर्रा ग्रामीण को और तिंदवारा ने बदौसा तथा नरैनी ने कालिंजर को हराया। विज्ञान क्लब परिसर में साइंस लेक्चरर प्रबोध मिश्रा (प्रयागराज) ने आश्चर्यजनक प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

यहां लगे स्टाल में शुद्ध पेयजल के मानक भी बताए। गुड़िया देवी (लखनऊ) ने मरीज को पहनाने वाले कपड़ों की जानकारी दी। विज्ञान प्रदर्शनी में भी भीड़ रही। मंच पर दिनेश, कंचन, अंजली वर्मा, राकेश सोनी ने भोजपुरी गीत पेश किए। दिवांगी मिश्रा ने गीत गाया। सुनील कुमार सनी ने शिव स्तुति की। अनुपमा त्रिपाठी ने कथक नृत्य पेश किया। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की टीम ने गणेश और जवारा नृत्य की प्रस्तुति दी। एसीडी स्टूडियो की निर्देशक रश्मी गुप्ता के निर्देशन में स्टूडियो की छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों और कलाकारों का हो रहा सम्मान
कालिंजर। महोत्सव में विभिन्न प्रतिभागियों और विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर डीएम हीरा लाल ने सम्मानित किया। उन्हें पौध की सौगात दी। महोत्सव संयोजक एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने लोक गायन पार्टी के राजेंद्र सेन और संगीत पार्टी के महेश को सम्मानित किया। बालिका दिव्यांशी का गीत सराहा गया। मेला परिसर में बनाई गई आध्यात्मिक गैलरी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां भगवान शिव की विभिन्न मुद्राओं में आकर्षक प्रतिमाएं सजाई गई हैं।
महिला समूहों के स्टालों में लग रही भीड़
कालिंजर। पंडालों, झंडों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया महोत्सव परिसर सेल्फी प्वाइंट भी बना हुआ है। बड़ी तादाद में ग्रामीण और शहरी दर्शक सपरिवार आ रहे हैं। विभिन्न स्टालों और झांकियों के सामने सेल्फी ले रहे हैं। इनमें युवा-युवतियां ज्यादा हैं। उधर, बस्ती की महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल में बच्चों के खिलौने खूब बिक रहे हैं। फतेहगंज के महिला सहायता समूह की महिलाओं ने साबुन, साड़ी, परफ्यूम आदि की दुकानें लगाई हैं। मिट्टी के बर्तनों का भी स्टाल लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के 17 स्टालों में सेहत की सेवाएं
कालिंजर। स्वास्थ्य विभाग ने 17 स्टाल लगाए हैं। राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण एवं कुष्ठ नियंत्रण का भी स्टाल है। डा.आरएन प्रसाद की देखरेख में आयुर्वेदिक व होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगाया गया है। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नि:शुल्क जांच हो रही है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगाए गए स्टाल में डॉ. रिजवाना हाशमी, हरदयाल, कौशल यादव, डॉ. आरएन प्रसाद आदि लोगों की काउंसलिंग कर रहे हैं। मैदान में दंगल भी हुआ। भाजपा नेता राकेश मिश्रा ने उन्नाव और प्रयागराज के पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।

कालिंजर महोत्सव की जानकारी लेते डीएम हीरा लाल।

कालिंजर महोत्सव की जानकारी लेते डीएम हीरा लाल।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में महिला को सम्मानित करते डीएम हीरा लाल। साथ में एसडीएम वंदना श्रीवास्तव।

कालिंजर महोत्सव में महिला को सम्मानित करते डीएम हीरा लाल। साथ में एसडीएम वंदना श्रीवास्तव।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में शिव गैलरी में सजाई गईं  शिव की विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमा।

कालिंजर महोत्सव में शिव गैलरी में सजाई गईं शिव की विभिन्न मुद्राओं की प्रतिमा।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में सती का मंचन पेश करते कलाकार।

कालिंजर महोत्सव में सती का मंचन पेश करते कलाकार।- फोटो : BANDA

कालिंजर में दंगल में दांवपेच का प्रदर्शन करते पहलवान।

कालिंजर में दंगल में दांवपेच का प्रदर्शन करते पहलवान।- फोटो : BANDA

कालिंजर महोत्सव में सजे स्टॉलों में लगी भीड़।

कालिंजर महोत्सव में सजे स्टॉलों में लगी भीड़।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed