फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort was born in Queen Durgavati

कालिंजर दुर्ग में जन्मी थीं रानी दुर्गावती

Sun, 27 Sep 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 27 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort was born in Queen Durgavati

रानी दुर्गावती का जन्म स्थान कालिंजर दुर्ग ही है।

विज्ञापन
यह तथ्य निर्विवाद और प्रमाणित है। रानी के जीवन पर इतिहासविद डॉ. कल्पना जायसवाल (दिल्ली) ने हाल ही में दुर्लभ ताम्रपत्र खोजने का दावा किया।

ताम्रपत्र में दुर्गावती की जन्म कुंडली अंकित होने की भी बात कही है। यह कुंडली संस्कृत में लिखी बताई गई है। इसके मुताबिक रानी का जन्म पांच अक्तूबर 1524 को हुआ था। पांच अक्तूबर को यहां दुर्गावती का जयंती समारोह मनाया जाएगा। रानी दुर्गावती स्मारक समिति संयोजक बीडी गुप्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नई खोज के बाद रानी का जन्म स्थान कालिंजर दुर्ग अकाट्य रूप से सिद्ध हो गया है। उन्होंने मांग की कि रानी की गरिमा और गौरव के अनुरूप प्रेरक स्मारक के रूप में कालिंजर में ताज महल बनना चाहिए। इस बारे मेें केंद्र और राज्य सरकारों तथा उद्योगपतियों से आग्रह किया जाएगा।

सांसद भैरो प्रसाद को भी अवगत कराया गया है। उन्हाेंने बताया कि अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने अपने प्रसिद्ध इतिहास ग्रंथ अकबरनामा में रानी दुर्गावती का पिता शालिवाहन और जन्म स्थान राठ बताया है। अब ताम्रपत्र मिलने के बाद यह भ्रामक साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed