फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort contains the glory of Mahadev along with the tales of the bravery of the kings

Banda News: राजाओं की वीरता की दास्तां के साथ महादेव की महिमा भी समेटे है कालिंजर दुर्ग

Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort contains the glory of Mahadev along with the tales of the bravery of the kings
दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर का प्रांगण । - फोटो : संवाद
संशोधित
विज्ञापन

विंध्य पर्वत माला के अंतिम छोर पर बना दुर्ग ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का है
बांदा। विंध्य पर्वत माला के अंतिम छोर पर सुनसान चट्टानी पहाड़ पर स्थित पौराणिक कालिंजर दुर्ग ऐतिहासिक ही नहीं पौराणिक महत्व भी रखता है। कई राजाओं की वीरता के साक्षी इस दुर्ग में नीलकंठ महादेव भी विराजमान हैं। किले की फिजाओं में राजाओं की वीरता की कहानियों के साथ महादेव की महिमा भी गूंजती रहती है। यही वजह है कि इस बार मन की बात में पीएम मोदी ने इस दुर्ग का भी जिक्र किया है। उम्मीद है कि अब दुर्ग के अच्छे दिन आएंगे।
भारतीय इतिहास में सामरिक दृष्टि से कालिंजर किला काफी अहम है। यह भारत के सबसे विशाल और अपराजेय किलो में माना जाता है। किले में स्मारकों और मूर्तियों का अंबार है। पांचवीं सदी में बनवाया गया यह किला चंदेल वंश के शासन काल की भव्य वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। किले में कई भवन और मंदिर हैं।
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इसमें नीलकंठ महादेव का करीब 1000 साल पुराना गुप्त कालीन मंदिर है। कई पौराणिक घटनाएं इस दुर्ग से जुड़ी हैं। बताया जाता है कि महादेव ने यहीं पर विषपान कर काल की गति को मात दी थी। मंदिर के पीछे की तरफ पहाड़ काटकर पानी का कुंड बनाया गया है। इसमें बने स्तंभों और दीवारों पर प्रतिलिपि है। मंदिर के ऊपर पहाड़ है, जहां से पानी रिसता है। इतिहासकार बताते हैं कि शेरशाह सूरी की मृत्यु 22 मई 1545 को कालिंजर किले की घेराबंदी के दौरान ही हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed