फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   June's salary will be available only after getting the vaccine

वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा जून का वेतन

Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
June's salary will be available only after getting the vaccine
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने आदेश जारी किया कि जून माह का वेतन जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने पर ही मिलेगा। उन्हें वैक्सीनेशन कार्ड की प्रति उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी विशेष कारण से टीका नहीं लगवा सकते, उन्हें सीएमओ से इसका प्रमाणपत्र लेकर अपने कार्यालयाध्यक्ष को देना होगा। मंगलवार को संचारी नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा दिमागी बुखार आदि की समीक्षा बैठक में डीएम ने उपरोक्त निर्देश जारी किए। सभी कार्यालयाध्यक्षों से कहा कि जून का वेतन तभी दिया जाए जब अधिकारी व कर्मचारी कोविड-19 का टीका कार्ड की प्रति/सीएमओ का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

कहा कि पहली से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। आशा, आंगनबाड़ी हरेक घर में क्षय रोग से संभावित रोगियों के बारे में जानकारी लेंगी। लक्षण वाले संभावित रोगियों के नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि एएनएम के माध्यम से भेजेंगी। संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इसे शत प्रतिशत सफल बनाएं। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां पूरी तरह निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed