{"_id":"66ae71a87026ee001c0f3a35","slug":"joint-director-lucknow-summoned-in-iti-recruitment-scam-banda-news-c-212-1-bnd1004-114022-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आईटीआई भर्ती घोटाले में संयुक्त निदेशक लखनऊ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आईटीआई भर्ती घोटाले में संयुक्त निदेशक लखनऊ तलब
विज्ञापन
बांदा। निदेशक ने आईटीआई में हुए भर्ती घोटाले के मामले में चित्रकूटधाम मंडल संयुक्त निदेशक प्रशिशिक्षु को आख्या के साथ तलब किया है। मामले के बाबत तत्काल मांगी गई आख्या एवं संक्षिप्त इतिहास को चार माह बाद भी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर सख्त चेतावनी दी है।
आईटीआई भर्ती में धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित राजकुमार व संतोष आदि ने टेल्को पावर एजेंसी की ओर से उन्हें पात्रता के बावजूद अनुदेशन सेवा कार्मिक आउटसोर्सिंग चयनित नहीं करने पर अदालत की शरण ली थी। सूत्रों का कहना है कि एजेंसी के कर्ताधर्ताओं ने पिछली टेंडर अवधि के दौरान भर्ती प्रक्रिया में तमाम अभ्यर्थियों से दो से तीन लाख रुपयों तक की अवैध वसूली की। अनेक पात्र अनुभवी अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया। कुछ अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए।
गंभीर अनियमितताओं को लेकर अनेक पीड़ित अभ्यर्थियों ने सक्षम अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन एजेंसी के तथाकथित आरोपितों व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ितों ने अदालत की शरण ली। जबकि चित्रकूटधाम मंडल के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आऊटसोर्सिंग अनुदेशकों की भर्ती करने वाली आरोपित टेल्को पावर एजेंसी के कर्ताधर्ता पहले से ही इनके मकड़जाल में फंसे हैं। कुछ अधिकारियों के जरिए अब ऐन केन प्रकारेण नया टेंडर पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। निदेशक ने मंडल के संयुक्त निदेशक को आख्या के साथ तीन दिन में लखनऊ तलब किया है। कहा कि चार माह में भी आख्या न भेजना लापरवाही दर्शाता है।