फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Joharpur reached the semi-finals after defeating Hathaura by 20 runs

Banda News: हथौरा को 20 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची जौहरपुर

Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Joharpur reached the semi-finals after defeating Hathaura by 20 runs
खिलाड़ी हिम्मत सिंह को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : संवाद
तिंदवारी। सत्यनारायण इंटर कॉलेज खेल मैदान में सोमवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें जौहरपुर ने हथौरा की टीम को 20 रनों से हराया। जौहरपुर के हिम्मत सिंह ने आतिशी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 67 रन बनाए।
विज्ञापन

एसएस पैलेस के तत्वावधान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में जौहरपुर गांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने निर्धारित ओवरों में 138 रन बनाए। हिम्मत सिंह ने 28 गेंदाें पर 67 रन की आतिशी पारी खेली। उनका साथ देते हुए जावेद ने भी 50 रनों का योगदान किया। हथौरा की ओर से अनिल, असद और अनुज ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

जीत के लिए मिले 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हथौरा ने सधी हुई शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 118 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। अनिल 45 रन ही बनाकर कुछ देर संघर्ष कर सके। जौहरपुर के गेंदबाज अखिल ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए। हिम्मत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान आयोजक अभय सिंह, अमित दीक्षित, शारदा द्विवेदी, बिल्लू गुप्ता, अभिलाष गुप्ता, शिवम, संदीप सिंह, संतोष जागे, राजाबाबू, कुलदीप मिश्रा, प्रतीक सिंह, संजय गिरी, रौनक सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed