फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JN started in college admissions reserved category

जेएन महाविद्यालय में आरक्षित वर्ग के दाखिले शुरू

Fri, 05 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 05 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
JN started in college admissions reserved category
मे‌‌रिट ‌लिस्‍ट - फोटो : amar ujala

बांदा। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी (मैथ व बायो) प्रथम वर्ष और एमए पूर्वार्द्ध की आरक्षित वर्ग की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। 6 से 9 अगस्त तक काउंसलिंग और दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की दूसरी मेरिट जारी कर दी है। उधर, राजकीय महिला महाविद्यालय में आरक्षित वर्ग में दाखिले किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जेएन डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ला ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष पिछड़ा वर्ग में 194 सीटें आरक्षित हैं। इसके लिए कट ऑफ 73.66 से 69 फीसदी तक है। अनुसूचित जाति व जनजाति में 166 सीटों के लिए 70 से 63.60 फीसदी मेरिट गई है।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष मैथ ग्रुप में पिछड़ा वर्ग की 22 सीटों के लिए 90 से 87.60 फीसदी और अनुसूचित जाति व जन जाति के लिए 17 सीटों के लिए 88.60 से 82.60 फीसदी मेरिट है। बीएससी प्रथम वर्ष (बायो ग्रुप) में पिछड़ा वर्ग की 22 सीटों के लिए 85.60 से 83 फीसदी तक मेरिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति व जनजाति की 18 सीटों के लिए 84.40 से 85.40 तक मेरिट गई है। एमए पूर्वार्द्ध में सभी छह विषयों में पिछड़ा वर्ग के लिए 16-16 और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 14-14 सीटें आरक्षित की हैं। हिंदी में पिछड़ा वर्ग की मेरिट 61.90 से 60.20 फीसदी तक और अनुसूचित जाति व जनजाति में 61.78 से 56.60 फीसदी मेरिट है। अंग्रेजी में पिछड़ा वर्ग की मेरिट 61.70 से 58 फीसदी तक और अनुसूचित जाति व जनजाति में 61.60 से 57.80 फीसदी मेरिट है।

इतिहास में पिछड़ा वर्ग की मेरिट 66.15 से 57 फीसदी तक और अनुसूचित जाति व जनजाति में 58.20 से 52.40 फीसदी मेरिट है। राजनीति विज्ञान में पिछड़ा वर्ग की मेरिट 64.07 से 61.30 फीसदी तक और अनुसूचित जाति व जनजाति में 62.44 से 55.10 फीसदी मेरिट है। अर्थशास्त्र में पिछड़ा वर्ग की मेरिट 60.10 से 56.70 फीसदी तक और अनुसूचित जाति व जनजाति में 62.30 से 55.20 फीसदी मेरिट है।

समाजशास्त्र में पिछड़ा वर्ग की मेरिट 60.70 से 57.50 फीसदी तक और अनुसूचित जाति व जनजाति में 58.40 से 53.70 फीसदी मेरिट गई है। प्राचार्य ने कहा है कि छह से नौ अगस्त के बीच सुबह 10.30 से 2 बजे तक प्रवेश संयोजक के समक्ष सभी कागजातों के साथ उपस्थिति होकर छात्र-छात्राएं दाखिले ले सकेंगे।

उधर, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष और एमए में आरक्षित वर्ग के दाखिले लिए जा रहे हैं। प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने बताया कि एमए शिक्षा शास्त्र समेत कई विषयों में सामान्य वर्ग की सीटें तकरीबन भर चुकी हैं। सोमवार से पिछड़ा वर्ग के दाखिले लिए जाएंगे। कटआफ व दाखिले की तिथि परिसर में चस्पा है।


उधर, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में बीकॉम और बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को द्वितीय मेरिट जारी की है। बीकॉम सामान्य वर्ग में 64.60 फीसदी और बीए में 61.67 फीसदी मेरिट गई है। पिछड़ा वर्ग में 58.20 फीसदी और अनुसूचित जाति में 47.60 फीसदी मेरिट गई है। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने बताया कि दूसरी मेरिट के प्रवेश आठ अगस्त तक होंगे। तीसरी मेरिट लिस्ट नौ अगस्त को आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed