{"_id":"57e02fd54f1c1b1a03a8286d","slug":"jn-degree-college-received-b-grading","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएन डिग्री कालेज के बी प्लस ग्रेडिंग मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएन डिग्री कालेज के बी प्लस ग्रेडिंग मिली
अमर उजाला ब्यूरो,बांदा
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ.एनएल शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा क्षेत्र में चित्रकूटधाम मंडल को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। मंडल मुख्यालय में स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू पीजी डिग्री कालेज को 2.54 सीजीपीए के साथ बी प्लस ग्रेडिंग का दर्जा दिया गया है। बुंदेलखंड विवि समेत बुंदेलखंड के किसी भी महाविद्यालय को यह ग्रेड हासिल नहीं है।
जेएन डिग्री कालेज की शिक्षा की गुणवत्ता के लिए पूरे बुंदेलखंड में एक अलग छाप है।
पिछले माह यहां नेशनल असिस्मेंट एंड एक्रीडिटेशन कौंसिल (एनएएसी) केे विशेषज्ञों की टीम ने महाविद्यालय का मूल्यांकन किया था। यहां के विभिन्न विभागों में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों से जानकारियां ली थीं। पूर्व छात्रों और उनके अभिभावकों से भी साक्षात्कार लिया था। प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल ने बताया कि नैक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन के बाद अब महाविद्यालय को 2.54 सीजीपीए के साथ बी प्लस ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब तक की यह सबसे सर्वोत्तम ग्रेडिंग है। प्राचार्य ने इसके लिए महाविद्यालय के पूरे परिवार को श्रेय दिया है।
बी प्लस ग्रेडिंग मिलने के बाद जेएन डिग्री कालेज को स्वायत्तशासी महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त होने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश आदि से मिलने वाले अनुदान व सहायताओं में भी इजाफा होगा। गौरतलब है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और उससे जुड़े अन्य 21 वित्तपोषित एवं राजकीय महाविद्यालयों में किसी को भी बी प्लस ग्रेड प्राप्त नहीं है।