फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JN College principal ax fell on

जेएन कालेज के प्राचार्य पर गिरी गाज

Wed, 22 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
JN College principal ax fell on
डा. नंदलाल - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पंडित जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. एनएल शुक्ला को शासन ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के अंतर्गत दो वेतन वृद्धि रोकने और प्राचार्य पद से अवनति करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (झांसी/चित्रकूट मंडल) डॉ. संध्या रानी ने महाविद्यालय प्रशासक को भेजे पत्र में कहा है कि प्राचार्य पर अवैध नियुक्तियां और नियम विरुद्ध वसूली के आरोप हैं। उच्च शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापकों की वरिष्ठ सूची के अनुसार प्राचार्य पद का कार्यभार देने की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उधर, इस बारे में महाविद्यालय प्रशासक/एडीएम गंगाराम गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय से वरिष्ठता सूची मांगी गई है। इसे शासन को भेजा जाएगा। उधर, प्राचार्य डॉ. शुक्ल ने कहा कि फिलहाल वे अवकाश पर हैं। उन्हें कोई ऐसा आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रही बात अवैध नियुक्तियों के आरोप की तो उन्होंने नियुक्ति नहीं की। अभ्यर्थियों का चयन कर शासन और क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजा था, लेकिन अनुमोदन नहीं हुआ। इसे निरस्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने इन नियुक्तियों को वैध ठहराया और क्षेत्रीय अधिकारी को अनुमोदन का आदेश दिया।


आदेश का पालन न करने पर अवमानना की भी कार्रवाई हुई। इस पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। प्राचार्य ने कहा कि कर्मचारी दो माह से सेवा कर रहे हैं और शासन उन्हें वेतन दे रहा है। उधर, सपा नेता सुशील त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने अवैध नियुक्तियों और अवैध वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। उसी पर यह कार्रवाई हुई है। देर से सही पर छात्रों को न्याय मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed