{"_id":"5835cfd54f1c1b242413bf11","slug":"jhansi-mirzapur-road-was-closed-for-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे ठप रहा झांसी-मिर्जापुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे ठप रहा झांसी-मिर्जापुर मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 23 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हावइे पर बांदा में भूरागढ़ के पास लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ओवरलोड ट्रक खराब होने से पांच घंटे तक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग ठप रहा। सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। क्रेन से ट्रक हटाने के बाद आवागमन बहाल हुआ। बुधवार को सुबह भूरागढ़ के पास ट्रक खराब हो गया। सड़क के बीचोंबीच ट्रक बिगड़ने पर हाईवे में यातायात ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने खाली ट्रक और ट्रैक्टरों के जरिये खराब ट्रक हटाने का प्रयास किया, लेकिन ओवरलोड ट्रक टस से मस नहीं हुआ।
विज्ञापन
नतीजे में भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर दूर तक छोटे-बड़े वाहनों की लाइन लग गई। रोडवेज बसें फंसने से यात्री बेहाल हो गए। ट्रकों के चालकों व क्लीनरों ने वहीं डेरा डाल लिया और खाना बनाने में जुट गए। लंबा जाम लगने के बाद भी पुलिस ने सुध नहीं ली। राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी तब नींद से जागी मटौंध थाना व भूरागढ़ चौकी पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन