{"_id":"667f008128785e44fc0ebf3f","slug":"je-died-after-being-dragged-with-weight-on-his-body-banda-news-c-212-1-bnd1006-112390-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शरीर पर वजन रखकर घसीटने से हुई थी जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शरीर पर वजन रखकर घसीटने से हुई थी जेई की मौत
विज्ञापन
बांदा/करतल। सिंचाई विभाग सिंचाई प्रखंड तृतीय के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार के साथ हुई बर्बरता पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयां कर रही है। उनके शरीर में घटीसने के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि शरीर पर कोई वजनदार चीज रखकर उन्हें घसीटा गया है। निजी अंगों में भी चोट है। बावजूद इसके अजयगढ़ पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी हुई है।
जूनियर इंजीनियर विकास के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. आरडी अहिरवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि शरीर में पेट और जांघ में घसीटने के निशान मिले हैं। वजनदार चीज को जूनियर इंजीनियर के शरीर में रखकर उन्हें घसीटा गया। निजी अंग पर भी किसी वस्तु से प्रहार किया या। इसके चलते हार्टअटैक से उनकी मौत होने की पुष्टि हो रही है। लेकिन मप्र की अजयगढ़ थाना पुलिस इस मामले को निपटाने में जुटी है। विकास के बड़े भाई रामराज की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश के अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह के मुताबिक चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। चारों के बयानों में भिन्नता है। इसके चलते मामले की असल तस्वीर सामने नहीं आ पा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, दिवंगत अवर अभियंता के मामले में अभी तक मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं।