फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   JCB driver committed suicide by hanging himself

Banda News: जेसीबी चालक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
JCB driver committed suicide by hanging himself
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र अतर्रा ग्रामीण के लोधनपुरवा निवासी विजय यादव उर्फ सोनू (22) ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। वह जेसीबी चलाता था। चार दिन पहले ही घर लौटा था।
विज्ञापन

ताऊ रामकृपाल यादव ने बताया कि विजय ने शुक्रवार की रात साढ़े 10 बजे परिजनों के साथ खाना खाया। फिर वह कमरे में सोने चला गया। बहन मनीषा आंगन में सो रही थी। रात में दो-तीन बार विजय पान मसाला थूकने के लिए कमरे से बाहर निकला था। रात करीब तीन बजे मनीषा की आंख खुली तो उसने कमरे में जाकर देखा तो विजय फंदे से लटका था। उसने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया, उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन

बहन मनीषा की एक जून को शादी तय है। वह खुरहंड में जेसीबी चला रहा था। वहीं किराए के कमरे में रहता था। चार दिन पहले घर आया था। तब से वह गुमशुम रहता था। तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर का था। घर में मां मुन्नी देवी हैं। पिता राजाभैया के हिस्से में 10 बिस्वा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में इकलौती बहन की शादी होने को लेकर तैयारियां चल रहीं थीं। विजय उसमें सहयोग भी कर रहा था। बहन मनीषा बार बार केवल एक ही बात कह रही है, कि जब स्वयं ऐसा कदम उठाना था, तो मेरी शादी क्यों तय कर दी। इतना कहकर वह बार-बार बेसुध हो जाती है और परिजन उसे ढांढस बंधाने में लगे हुए है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed