फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jagadguru gave Rashtra Dev Bhava Mantra to the Sangh chief

संघ प्रमुख को जगद्गुरु ने दिया राष्ट्र देव भव मंत्र

Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jagadguru gave Rashtra Dev Bhava Mantra to the Sangh chief
बांदा/चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से कहा कि चित्रकूट का मानसिक और मन का विकास हुए बगैर यहां का समग्र विकास नहीं होगा। संघ प्रमुख द्वारा जगद्गुरु से मार्ग दर्शन मांगे जाने पर उन्होंने राष्ट्र देव भव: (राष्ट्र को देवता मानो) का मंत्र दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम संघ प्रमुख भागवत ने चित्रकूट में तुलसी पीठाधीश्वर पद्मभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की। संघ प्रमुख से हुई बातचीत के बारे में जगद्गुरु ने बताया कि उन्होंने संघ प्रमुख से कहा कि चित्रकूट के मानसिक विकास के लिए वह बहुत चिंतित हैं। यहां मन का विकास नहीं हो रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह 1978 से चित्रकूट की राजनीति कर रहे हैं। मानसिक विकास के मामले में वह हार गए। आरएसएस की बैठक के बारे में कहा कि उन्हें इसमें नहीं बुलाया गया है। वह बुलाने पर भी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगद्गुरु ने कहा कि संघ प्रमुख से रामजी पर बहुत बात हुई है। चित्रकूट के जन जन में रामजी के आदर्शों और गुणों की आस्था होनी चाहिए। तभी यहां के मन का विकास होगा। कहा कि संघ प्रमुख को उन्होंने यही मार्ग दर्शन दिया है। उन्हें अपनी एक पुस्तक भी दी है।
जगद्गुरु ने बताया कि संघ प्रमुख ने उनसे राष्ट्र विकसित करने का मार्गदर्शन मांगा था। इस पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र का मन बदला जाए। बिना इसके भ्रष्टाचार नहीं हटेगा।
योगी सरकार आएगी, सीट कम हो सकतीं
बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चित्रकूट विकास परिषद के गठन पर यह पूछे जाने पर कि सरकार के सिर्फ छह माह बचे हैं, अगली बार योगी सरकार नहीं आई तो यहां कितना काम हो पाएगा, इस पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दो टूक और तत्परता से कहा कि आएगी, आएगी।
उन्होंने कहा कि दो-चार सीट कम आ सकती हैं। जगद्गुरु ने कहा कि वह यहां की जिला पंचायत से संतुष्ट नहीं हैं। बहुत गबन हुए हैं।
कहीं अल्पसंख्यक न हो जाएं हिंदू : जगद्गुरु
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने तुलसीपीठ परिसर में आरएसएस प्रमुख से बातचीत में देश में हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जताई। इस दिशा में काम करने पर भी ध्यान दिलाया है। इसके अलावा चित्रकूट के यूपीएमपी क्षेत्र में बंटा होने से सर्वांगीण विकास में बाधक बताया है।
बुधवार को संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत शाम को जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेने तुलसीपीठ आए थे। लगभग डेढ़ घंटे की बातचीत के दौरान मौजूद कुछ अन्य लोगों के अनुसार, जगद्गुरु ने संघ प्रमुख से कहा कि चित्रकूट के विकास के लिए वह सब कर रहे हैं, लेकिन कभी कभार दो प्रदेशों की सीमा इसमें आडे़ आती है।

इसके अलावा हिंदुओं के हित पर काम करने का संदेश दिया है। चिंता जताई है हिंदुओं की घटती और अन्य समुदाय की बढ़ती आबादी पर गौर करना होगा। ऐसे में हिंदू कहीं अल्पसंख्यक न हो जाए इस दिशा पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed