फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jackals attacked villagers sleeping outside their homes, four injured

Banda News: सियारों ने घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर किया हमला, चार घायल

Thu, 07 Nov 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Jackals attacked villagers sleeping outside their homes, four injured
पैलानी (बांदा)। जंगल से सटे बरेहटा गांव में छह हिंसक सियारों ने रात में घर के बाहर सो रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इससे दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने एक सियार को घेरकर मार डाला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सियार होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बरेहटा गांव में घर के बाहर भालू निषाद, लोचन निषाद, उर्मिला निषाद और भालू की पत्नी भूरी निषाद चारपाई डालकर सो रहे थे। छह सियारों का झुंड रात में करीब साढ़े तीन बजे बस्ती में घुस आया। घर के बाहर सो रहे चारों लोगों पर हमला कर दिया। भालू और लोचन निषाद लाठी लेकर सियारों को मारने दौड़े तो उन पर हमला कर घायल कर दिया। सियार ने उर्मिला निषाद और भूरी निषाद को भी घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एक सियार को घेरकर लाठियाें से पीटकर मार डाला। अन्य सियार भाग निकले।
विज्ञापन

बरेहटा गांव के प्रधान फूलचंद निषाद ने सुबह पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। दोपहर बाद वन विभाग की छह सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग की टीम ने मरे हुए जानवर की सियार होने की पुष्टि की। घायलों का जसपुरा सीएचसी में इलाज कराया गया है। बाद में डॉक्टरों ने उनकी छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

बरेहटा गांव के आसपास जंगली क्षेत्र है। यमुना का किनारा पड़ता है। गांव में कुछ सियारों के आने की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रमिला की अगुवाई में छह सदस्यीय टीम भेजी गई थी। लगातार क्षेत्र की निगरानी भी की जा रही है। मरे सियार को दफनाया गया है। संभवत: सियार पागल होने की वजह से ग्रामीणों पर हमला किया था। -अरविंद कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed