फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Intercity Express passes through open railway crossing

खुली रेलवे क्रासिंग से गुजरी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sun, 20 Mar 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Intercity Express passes through open railway crossing
खुली रेलवे क्रासिंग में खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा/महुआ। वाहनों की आमदरफ्त से व्यस्त रेलवे क्रासिंग खुली रह गई और एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने जांच कराने की बात कही है। घटना रविवार को दोपहर की है।
विज्ञापन

करीब ढाई बजे कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस डिंगवाही स्टेशन से अतर्रा की तरफ जा रही थी। डिगंवाही के पास स्थित क्रासिंग का गेट खुला हुआ था। टोकन न मिलने से गेटमैन ने इसे बंद नहीं किया था। टोकन देने की जिम्मेदारी डिंगवाही स्टेशन मास्टर की थी। रूटीन के मुताबिक गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर लाल झंडा लगा रखा था। गेट का फाटक खुला होने पर यह झंडा लगाया जाता है।
विज्ञापन

इसी बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन आती देख गेट मैन दौड़ा। लेकिन तब तक ट्रेन लाल झंडा तोड़ते हुए क्रासिंग पर आ चुकी थी। ट्रेन चालक ने सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। बीच क्रासिंग में ट्रेन रुक गई। लगभग 20 मिनट यहां ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर्रा स्टेशन पहुंचने पर इंटरसिटी के चालक ने मेमो देकर स्टेशन प्रबंधक को जानकारी दी। उधर, गेटमैन ने भी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है। उधर, उत्तर मध्य रेल झांसी के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रेन के निकलते समय फाटक खुला होने की जानकारी मिली है। जांच के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed