{"_id":"663d189c4cd93ed7c2066b64","slug":"intensive-checking-at-railway-station-gate-217-caught-banda-news-c-212-1-sknp1008-110377-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रेलवे स्टेशन गेट पर सघन चेकिंग, 217 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रेलवे स्टेशन गेट पर सघन चेकिंग, 217 पकड़े
विज्ञापन
बांदा। रेलवे स्टेशन के गेट को घेरकर चेकिंग अभियान चलाया गया। छह ट्रेनों व स्टेशन के यात्रियों की चेकिंग की। 217 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। खाने-पीने के सामान के स्टालों को भी चेक किया गया।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार की मौजूदगी में रेलवे स्टेशन में गुरुवार को पूरे दिन चेकिंग अभियान चला। महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट सहित बांदा जीआरपी व आरपीएफ तीन दर्जन से अधिक अधिकारी व कांस्टेबल मौजूद रहे। जिन्होंने सुबह करीब 12 बजे स्टेशन को पूरी तरह से किलेबंदी कर घेर लिया। स्टेशन के यात्रियों की चेकिंग की। यह सिलसिला दिनभर चला।
चेकिंग दल ने सागर-गोरखपुर एक्सप्रेस, बडौनी-अमदाबाद एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस सहित कानपुर-मानिकपुर, झांसी-प्रयागराज, प्रयागराज-झांसी पैसेंजर ट्रेन को चेक किया। दिनभर के अभियान में बिना टिकट, अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाने में 217 यात्रियों को पकड़ा गया। जुर्माने के रूप में 1.21 लाख वसूले गए।
विज्ञापन
बाद में रेलवे स्टेशन के खाने के सामान वाले स्टालों को चेक किया गया। रेलवे द्वारा अधिकृत ब्रांड के अतिरिक्त दूसरे ब्रांड की 441 पानी की बोतल, दो बॉक्स चिप्स, एक वाटर ड्रम पकड़ा जिसे जब्त कर लिया गया। सीटीआई अजय कुमार, आरके दुबे, आशीष बाबू, कुलदीप श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास, संदीप तिवारी, वाईके गुप्ता आदि मौजूद रहे।